{"_id":"69cc95836bc4e8665002e0b7","slug":"retreat-ceremony-timings-changed-at-attari-border-now-from-5-30-to-6-00-pm-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटारी बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला: अब शाम साढ़े पांच से छह बजे तक होगी सेरेमनी, नया शेड्यूल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटारी बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला: अब शाम साढ़े पांच से छह बजे तक होगी सेरेमनी, नया शेड्यूल जारी
Wed, 01 Apr 2026 09:19 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Wed, 01 Apr 2026 09:19 AM IST
सार
अधिकारियों के अनुसार दिन के समय में हो रहे बदलाव और मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
अमृतसर में रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला
- फोटो : amritsartourism.org.in
विस्तार
अमृतसर में अटारी-वाघा बॉर्डर पर आयोजित होने वाली बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। हर दिन बड़ी संख्या में दर्शकों को आकर्षित करने वाली इस सेरेमनी के लिए बीएसएफ की ओर से नया शेड्यूल जारी कर दिया है।
विज्ञापन
नए प्रबंध के अनुसार अब सेरेमनी शाम 5:30 बजे शुरू होकर 6:00 बजे तक चलेगी। इससे पहले यह कार्यक्रम शाम 5:00 बजे शुरू होकर करीब 5:30 बजे समाप्त हो रहा था।
विज्ञापन
अधिकारियों के अनुसार दिन के समय में हो रहे बदलाव और मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। साथ ही दर्शकों के अनुभव को बेहतर बनाने और सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू रखने के उद्देश्य से भी समय में संशोधन किया गया है।
विज्ञापन
यह नया समय 1 अप्रैल से लागू कर दिया गया है। बीएसएफ बीएसएफ अधिकारियों ने कहा कि सेरेमनी देखने आने वाले पर्यटक और स्थानीय लोग निर्धारित समय के अनुसार ही पहुंचें, ताकि व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग मिल सके।