फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Retired Air Commodore robbed in broad daylight by being held captive in the house

Amritsar: रिटायर्ड एयर कमोडोर को बंधक बनाकर घर से लाखों के जेवर और नकदी की लूट, बेटी की शादी के लिए रखे थे

Wed, 21 Sep 2022 11:21 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Wed, 21 Sep 2022 11:21 PM IST
सार

पीड़ित ने बताया कि घर में बेटी की शादी की तैयारियां चल रही हैं। शादी के लिए नकदी और गहने रखे हुए थे। जिसे लुटेरे ले गए हैं। 

विज्ञापन
Retired Air Commodore robbed in broad daylight by being held captive in the house
लूट की जानकारी देता पीड़ित। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

अमृतसर में सेवानिवृत्त एयर कमोडोर इंद्रबीर सिंह सिदाना को घर में बंदी बनाकर दिनदहाड़े दो लुटेरे 20 लाख रुपये नकद और करीब 12 लाख रुपये के गहने लूट ले गए। पुलिस टीम ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज लेकर खंगालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन



यासीन रोड निवासी सेवानिवृत्त एयर कमोडोर सिदाना ने बताया कि उनकी पत्नी गुरु रामदास डेंटल कॉलेज में वाइस प्रिंसिपल हैं। घर में बेटी की शादी की तैयारियां चल रही हैं। बुधवार सुबह करीब 11.30 बजे वह घर में अकेले थे तो मकान के पिछले हिस्से से दो नकाबपोश अंदर घुसे। उन्होंने मारपीट कर कमरे में कुर्सी से बांध दिया और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इस दौरान एक लुटेरे के चेहरे से कपड़ा हट गया तो उन्होंने सिदाना की आंखों पर पट्टी बांध दी।
विज्ञापन


 सिदाना ने पुलिस को बताया कि बेटी की शादी के लिए नकदी और गहने रखे हुए थे। जिसे लुटेरे ले गए हैं। पुलिस का कहना है कि सेवानिवृत्त अधिकारी के घर में या करीब 200 मीटर के इलाके में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। फिर भी पूरे इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed