{"_id":"62e56d818b42aa1c2e615a2e","slug":"report-of-all-three-monkeypox-suspected-patients-came-negative-amritsar-news-pkl458133539","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीनों मंकीपॉक्स संदिग्ध रोगियों की रिपोर्ट आई निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीनों मंकीपॉक्स संदिग्ध रोगियों की रिपोर्ट आई निगेटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। कुछ दिन पहले अमृतसर में मिले तीनों संदिग्ध मंकीपॉक्स से प्रभावित रोगियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके चलते इन रोगियों को गुरु नानक देव अस्पताल की आइसोलेटिड वार्ड से जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।
गुरु नानक देव अस्पताल के एमएस व माइक्रोबायोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. केडी सिंह ने बताया कि एक रोगी दिल्ली से अमृतसर हवाई सफर से पहुंचा था। इसके शरीर पर मंकीपॉक्स की तरह छाले व दाने थे। उस रोगी ने बुखार होने की भी शिकायत की थी। इसके बाद उसके सैंपल लेकर अस्पताल की लैब से टेस्ट किया गया। बाद में इस सैंपल और टेस्ट रिपोर्ट को जांच के लिए पूना स्थित एडवांस तकनीक वाली लैब में भेजा गया। अब पूना की लैब की रिपोर्ट भी आ गई है, जिसमें रोगी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि प्राथमिक जांच के दौरान रोगी में मंकीपॉक्स के लक्षण दिखाई दिए थे। इसी तरह अमृतसर में तीन अन्य मरीज भी सामने आए थे जिनके शरीर पर भी दाने थे और उनको बुखार की भी शिकायत थी। इनमें दो संदिग्ध थे, जिनकी जांच रिपोर्ट आ गई है। इसी तरह तीनों संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है जिनको अब जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।