फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Report Isher Singh inquiry committee incomplete case missing sacred Sekhwan

लापता पावन स्वरूपों के मामले में ईशर सिंह जांच कमेटी की रिपोर्ट अधूरीः सेखवां

Tue, 20 Oct 2020 07:33 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
Report Isher Singh inquiry committee incomplete case missing sacred Sekhwan
शिअद (बादल) के बागी एसजीपीसी सदस्य सेवा सिंह सेखवां ने कहा कि लापता पावन स्वरूपों के मामले में श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह की ओर से गठित की गई एडवोकेट ईशर सिंह जांच कमेटी की रिपोर्ट अधूरी है। जांच कमेटी यह पता लगाने में असमर्थ रही कि लापता पावन स्वरूप कहां और किस हालत में हैं। शिअद (डेमोक्रेटिक) जांच कमेटी की रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं है। इस मामले में बादल परिवार भी आरोपी है। वह लापता पवन स्वरूपों के मामले के आरोपियों को कड़ी सजा देने के लिए जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को ज्ञापन सौंपने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन

सेखवां के अनुसार लापता पावन स्वरूपों के मामले में एसजीपीसी की भूमिका पंथक परंपराओं व मर्यादाओं के अनुसार नहीं है। एसजीपीसी कभी आरोपियों को कानूनी कटघरे में खड़ा करने के दावे करती है तो कभी उन्हें पंथक परंपराओं के अनुसार सजा देने के लिए जत्थेदार से गुहार लगा रही है। गोबिंद सिंह लौंगोवाल दावा कर रहे हैं कि पावन स्वरूपों की कोई बेअदबी नहीं हुई है लेकिन तस्वीरें सच्चाई बयान कर रही हैं। जिन्होंने पावन स्वरूपों की बेअदबी की है उन्हें सिख धर्म में रहने का अधिकार नहीं है। इस पर जत्थेदार को सोचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed