{"_id":"5edd0f108ebc3e90ae67c9ef","slug":"repair-of-ramp-started-in-dera-baba-nanak-gurdaspur-news-pkl377452134","type":"story","status":"publish","title_hn":"करतारपुर कॉरिडोर से पखोके टाहली साहिब जाने वाले रैंप की मरम्मत शुरू, किसानों की मांग थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करतारपुर कॉरिडोर से पखोके टाहली साहिब जाने वाले रैंप की मरम्मत शुरू, किसानों की मांग थी
Mon, 08 Jun 2020 02:09 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, डेरा बाबा नानक(बटाला)

Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 02:09 PM IST
विज्ञापन
रैंप की रिपेयर करते निर्माण कंपनी के लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारी बरसात के कारण डेरा बाबा नानक में कॉरिडोर की सड़क से गांव पखोके टाहली साहिब को जाने वाला रैंप धंसने के बाद मरम्मत का काम शुरू हो गया है। शनिवार को कॉरिडोर की सड़क के साथ लगते खेतों के मालिक किसानों ने प्रदर्शन कर कॉरिडोर निर्माण करने वाले अधिकारियों के आगे धंसे हुए इन रैंप की रिपेयर करने की मांग रखी थी।
किसानों ने नाराजगी जताते हुए कहा था कि कॉरिडोर की सड़क से गांव पखोके टाहली साहिब को जाने वाला मार्ग पर पानी की निकासी न होने की वजह से सड़क के किनारे अंदर धंस गए हैं। किसानों की मांग थी कि जल्द से जल्द इस धंसे हुए रास्ते को तुरंत भरा जाए। वहीं प्रदर्शन के बाद रविवार को संबंधित विभाग ने जंगी स्तर पर रैंप की रिपेयर का काम शुरू कर दिया।
कॉरिडोर निर्माण करवा रही कंपनी के संबंधित अधिकारी अजीत पाल ने बताया कि शनिवार शाम से ही रिपेयर का काम शुरू कर दिया गया है। रविवार को भी रिपेयर का काम चालू है। जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं इस संबंध में गांव पखोके टाहली साहिब और डेरा बाबा नानक के रहने वाले किसान गुरनाम सिंह, गुरहरप्रीत सिंह, हरपाल सिंह, जसपाल सिंह करतारपुर कॉरिडोर के पास लगती जमीन के किसानों ने जिला प्रशासन से कॉरिडोर को तैयार करने के लिए काटे गए धुस्सी बांध को बंद करने की मांग की है क्योंकि बरसात में रावी दरिया का जलस्तर बढ़ने से धुस्सी बांध के खुले होने से पानी उनके खेतों में आ जाएगा। उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है।