फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Religion awareness wave got a big success, 12 Sikh families returned to Sikhism

धर्म जागरूकता लहर को मिली बड़ी सफलता, 12 सिख परिवारों ने सिख धर्म में की वापसी

Tue, 30 Aug 2022 11:18 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Religion awareness wave got a big success, 12 Sikh families returned to Sikhism
अमृतसर। दिल्ली सिख गुरुद्वारा कमेटी की ओर से पंजाब में शुरू की गई धर्म जागरूकता लहर को उस समय बड़ी सफलता मिली जब 12 ऐसे सिख परिवार जो ईसाई धर्म अपना चुके थे सिख धर्म में लौट आए हैं। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से जल्द इन परिवारों को अमृतपान करवाकर सिख पंथ में सिख धार्मिक मर्यादा अनुसार वापसी करवाई जायेगी। दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए कमेटी अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका व महासचिव जगदीप सिंह काहलों ने बताया कि पंजाब में बढ़ते धर्मांतरण के मामले चिंता का विषय बन चुके थे।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में लोग सिख धर्म छोड़कर ईसाई धर्म की तरफ रुख कर थे, यहां तक कि सिखों की प्रमुख संस्था शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी भी अपनी भूमिका निभाने में असफल साबित हुई। ऐसे में पंथ का प्रतिनिधित्व करने वाली दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने अपनी जिम्मेदारी समझते हुए पंजाब में धर्म जागरूकता लहर प्रारंभ करने का निर्णय लिया और अमृतसर में अपना कार्यालय खोलकर मनजीत सिंह भोमा को पंजाब में सिख धर्म के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन

कालका व काहलों ने कहा कि उन्हें बेहद प्रसन्नता हो रही है कि उनके द्वारा शुरू की गई धर्म जागरूकता लहर को बड़ी सफलता मिली है, क्योंकि 12 ऐसे सिख परिवार जो कि ईसाई धर्म अपना चुके थे, वापस सिख धर्म में लौट आए हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब में चल रही मिशनरियां गरीब लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर तथा गुमराह कर उनका धर्म परिवर्तन करती हैं। बच्चों की पढ़ाई, आर्थिक मदद, विदेश भेजने जैसे लालच देकर ईसाई धर्म कबूल करवाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह 12 सिख परिवार जो गांव कालेवाल (लोपोके), जिला अमृतसर से संबंध रखते हैं इन्हें भी लालच दिया गया कि यदि वह ईसाई धर्म कबूल करते हैं तो उन्हें स्वास्थ्य लाभ सहित आर्थिक लाभ दिया जाएगा। जिसके चलते इन परिवारों ने मिशनरियों के चक्कर में फंसकर अपना धर्म छोड़ दूसरा धर्म अपनाया था। जब इन्हें अहसास हुआ कि असली ताकत तो उस अकाल पुरख की है, श्री गुरु ग्रंथ साहिब की है, जिसकी गुरबाणी से जुड़कर बड़े से बड़ा रोग भी मुक्त हो जाता है तो इन्होंने भूल सुधार करते हुए सिख धर्म में आने का निर्णय लिया। इन परिवारों ने दिल्ली कमेटी के अमृतसर कार्यालय में सिख धर्म में पुन: वापसी की है। इन परिवारों को दिल्ली कमेटी के धर्मप्रचार के प्रभारी भाई मंजीत सिंह भोमा और अन्य सदस्यों की ओर से सम्मानित किया गया। दिल्ली कमेटी के नेताओं ने कहा कि धर्म जागरूकता लहर के बैनर तले पंजाब के गांव-गांव में हमारी टीम कड़ी मेहनत कर रही है व सिखी के प्रचार-प्रसार में पूरी तरह से जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed