फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Reckless driving on the roads: One life is lost every two hours in Punjab.

सड़क पर लापरवाही: पंजाब में हर दो घंटे में जा रही एक जान

Thu, 11 Dec 2025 02:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Reckless driving on the roads: One life is lost every two hours in Punjab.
राजिंद्र शर्माचंडीगढ़। पंजाब की सड़कें हर गुजरते साल के साथ और ज्यादा जानलेवा होती जा रही हैं। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से राज्यसभा में पेश की गई ताजा रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में हर दो घंटे में एक व्यक्ति सड़क हादसे में अपनी जान गंवा रहा है। तेज रफ्तार की लापरवाही रोजाना औसतन आठ लोगों की मौतों की वजह बन रही है। यह संख्या न सिर्फ चिंता बढ़ाती है बल्कि सड़क सुरक्षा के प्रति उदासीनता पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है। पिछले पांच साल में सड़क हादसों में मृत्यु दर 22 प्रतिशत बढ़ी है। वर्ष 2020 में जहां 3,898 लोगों की मौत दर्ज हुई थी। वहीं 2024 में यह संख्या बढ़कर 4,759 तक पहुंच गई। हादसों के आंकड़े भी लगातार ऊपर जा रहे हैं। 2020 के 5,203 हादसों के मुकाबले 2024 में 6,063 सड़क दुर्घटनाएं सामने आईं। विशेषज्ञ मानते हैं कि वाहन चालकों की ओर से ट्रैफिक नियमों की अनदेखी, तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग और व्यावसायिक वाहनों की निगरानी कमजोर होना इसके प्रमुख कारण हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि ओवरलोडिंग के चलते पांच साल में 2,725 लोगों की जान गई है जो आम यातायात व्यवस्था पर सवाल उठाने के लिए काफी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed