फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   ravinder, khadoor sahib, candidate, SAD

शिअद ने रविंदर ब्रह्मपुरा को खडूर साहिब से उम्मीदवार बनाया

Wed, 20 Jan 2016 09:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Wed, 20 Jan 2016 09:35 PM IST
विज्ञापन
ravinder, khadoor sahib, candidate, SAD
शिरोमणि अकाली दल ने 13 फरवरी को होने जा रहे खडूर साहिब विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए सीनियर अकाली नेता रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा को मैदान में उतारा है। इसकी औपचारिक घोषणा बुधवार को यहां पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने श्री दरबार साहिब में नतमस्तक होने के बाद पत्रकारों से बातचीत दौरान की है। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल ने रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा पुत्र रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा राज्यसभा सदस्य को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है।
विज्ञापन


सुखबीर ने कहा कि विकास अकाली-भाजपा गठबंधन का मुख्य एजेंडा रहा है और खडूर साहिब उपचुनाव भी विकास के आधार पर ही लड़ा जाएगी। सुखबीर ने कहा कि खडूर साहिब से अकाली दल के उम्मीदवार के खिलाफ अपना उम्मीदवार खड़ा करना कांग्रेस के लिए चुनौती बनी हुई है।
विज्ञापन


कांग्रेसी नेता इस विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने से ही भाग रहे हैं। सुखबीर बादल ने कहा कि शिअद को आम आदमी पार्टी से किसी भी तरह का कोई राजनीतिक डर नहीं है। विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का हाल भी ‘पीपीपी’ वाला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘मनप्रीत का कांग्रेस से हाथ मिलाना पंजाबियों से दगा’
मनप्रीत बादल के कांग्रेस में शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर सुखबीर ने कहा कि इस बात ने यह स्पष्ट कर दिया है कि मनप्रीत ने पंजाब और पंजाबियों की पीठ में छुरा मारा है। इससे मनप्रीत की राजनीतिक परेशानी का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।


जो कांग्रेस पार्टी हमेशा पंजाब और सिख विरोधी रही है उसमें शामिल होना दुर्भाग्यपूर्ण है। बादल परिवार ने हमेशा कांग्रेस की ज्यादतियों का डट कर सामना किया है, लेकिन मनप्रीत ने अपने संकीर्ण राजनीतिक हितों के कारण कांग्रेस के सामने घुटने टिका दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed