फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   RanaKandhowaliaMurder-The man who got the treatment of Mani Riya, who was injured by the bullet, was arrested.

राणा कंधोवालिया हत्याकांड - गोली लगने से जख्मी मनी रइया का इलाज करवाने वाला गिरफ्तार

Sun, 08 Aug 2021 10:27 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
RanaKandhowaliaMurder-The man who got the treatment of Mani Riya, who was injured by the bullet, was arrested.
गैंगस्टर रणदीप सिंह उर्फ राणा कंधोवालिया हत्याकांड के दौरान गोली लगने से जख्मी हुए हमलावर मनी रइया का बटाला के अस्पताल से इलाज करवाने में मदद करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने मनी रइया को बटाला-जालंधर रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में करीब आधा घंटा रखे जाने में अहम भूमिका निभाई थी। जांच में सामने आया कि तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के इशारे पर ही ननित शर्मा ने इलाज के लिए करीब 1.5 लाख रुपये की व्यवस्था की थी। पुलिस ने इसमें मनी रइया का इलाज करने वाले डाक्टर से भी पूछताछ की है।
विज्ञापन

एसीपी हरमिंदर सिंह ने बताया कि बटाला के शुकऱपुरा निवासी ननित शर्मा, लाडी डेयरीवाला, सुखराज मल्ली, जगतार सिंह, प्रभजोत चट्ठा और लाली डेयरीवाला को भी इस केस में नामजद किया गया है। इससे पहले मजीठा रोड थाना पुलिस ने कंधोवालिया हत्याकांड में गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया, मनदीप सिंह उर्फ मनी रइया और जगरोशन हुंदल को आरोपी बनाया था। लेकिन अब इस केस में मनदीप सिंह उर्फ तूफान, हैप्पी शाह शर्मा और हरियाणवी बोलने वाले एक युवक को भी आरोपी बनाया है। उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया है कि सभी आरोपी बटाला के रहने वाले हैं। राणा कंधोवालिया की हत्या के बाद सभी ने बटाला में जाकर छुपना था। मामले में और भी कई एंगल से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

यह है मामला
तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के इशारे पर गुर्गे जगरोशन हुंदल और मनी रइया ने 4 अगस्त की रात मजीठा रोड स्थित केडी अस्पताल की दूसरी मंजिल पर गैंगस्टर राणा कंधोवालिया की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। राणा के दोस्त तेजबीर सिंह, जो घटना के समय उसके साथ था, की जवाबी फायरिंग में मनी रइया भी जख्मी हो गया था। वारदात के बाद जग्गू भगवानपुरिया और विक्की गौंडर (मर चुका) गैंग के सदस्यों के बीच सोशल मीडिया पर जंग शुरू हो गई। जग्गू ने कंधोवालिया की हत्या की जिम्मेवारी ली, तो जवाब में विक्की गौंडर गैंग के सदस्यों ने जग्गू को समय का इंतजार करने की चेतावनी दे डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed