{"_id":"5798e7674f1c1bec6a21e1fd","slug":"rain-pathankot-rain-four-hour-rain-in-pathankot-pathankot-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार घंटे की मूसलाधार बारिश से शहर में पानी भरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार घंटे की मूसलाधार बारिश से शहर में पानी भरा
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
Updated Wed, 27 Jul 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
पठानकोट में खड्डी पुल पर फंसी गाड़ी को निकालता ट्रैक्टर।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को तड़के करीब 3 बजे से लेकर 7 बजे तक लगातार हुई मूसलाधार बारिश ने नगर निगम की बरसात से पहले की तैयारी के दावों को धराशायी कर दिया।
सारा दिन रुक-रुककर हुई बारिश ने शहर के मुख्य बाजारों, सड़कों को जल-थल कर दिया। इसके अलावा सिविल अस्पताल के आपरेशन थियेटर से समेत कई वार्डों में पानी घुस गया।
बारिश से उपरली लमीनी, डल्हौजी रोड, ढांगू रोड, गांधी चौक, शाहपुर रोड, काली माता मंदिर रोड, खडड्ी पुल आदि मुख्य चौकों पर पानी भर गया। मोहल्ला काजीपुर, साहिबजादा, सराईं, आनंदपुर रड़ा, टीचर कॉलोनी, ईश्वर नगर, ईसा नगर आदि में लोगों के घरों में पानी घुस आया। लोगों ने प्रशासन को कोसते हुए कहा कि पानी घरों में घुसने से उनकी कई इलेक्ट्रानिक उपकरण खराब हो गए हैं। इससे उनका भारी नुकसान हो गया है।
जलभराव के चलते विद्यार्थियों को भी भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा और कई राहगीरों के वाहन पानी में खराब हो गया। मूसलाधार बारिश ने सिविल अस्पताल के बाहर और प्रांगण को तो पानी-पानी कर दिया।
विज्ञापन
मरीजों के बेडों के नीचे तक पानी पहुंच पहुंचा गया। सिविल अस्पताल के आपरेशन थियेटर, फीमेल वार्ड, लेबर रूम आदि में घुसा पानी निकालने में सफाई कर्मी जुटे रहे। मामले में मेयर अनिल वासुदेवा ने कहा कि नालों पर अवैध कब्जों से भी जलनिकासी में परेशानी आ रही है। समस्याओं के हल के लिए लोग निगम को शिकायत दें। समस्या का तुरंत समाधान करवा दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि नालों पर कब्जे न करें।