फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   rain, batala rain, rain create problems, problems create in batala, batala, amritsar

राहत के साथ आफत लाई बारिश

Sat, 02 Jul 2016 09:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Sat, 02 Jul 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
rain, batala rain, rain create problems, problems create in batala, batala, amritsar
बटाला में करीब 6 घंटे की बरसात के कारण डेरा बाबा नानक रोड पर स्थित नई दाना मंडी की सड़क विशाल काया तालाब का रूप धारण किए। - फोटो : amarujala
गर्मी से परेशान लोगों के लिए बारिश शनिवार राहत के साथ आफत भी लाई। छह घंटे की तेज बारिश से सड़के तालाब बन गईं। इससे लोगों को आने-जाने में समस्याओं का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


शनिवार को सुबह चार बजे तेज बरसात शुरू हो गई और लगातार करीब दस बजे तक चलती रही। करीब 6 घंटे तक चली इस बरसात की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। वहीं 6 घंटे की तेज बरसात से पानी की निकासी न होने से बटाला की सड़कों ने तालाबों का रूप धारण कर लिया और लोगों का सड़कों पर आना जाना मुश्किल हो गया। 
विज्ञापन


डेरा बाबा नानक रोड पर नई दाना मंडी की सड़क तो पूरी नहर के रूप में दिखने लगी। कई लोगों ने इस मंडी से गुजरने की कोशिश की तो उनकी गाड़ियों में पानी घुस गया  और वाहन बीच पानी में बंद हो गए। कई लोग अपने वाहनों में से उतर कर धक्का लगाते नजर आए। दाना मंडी के पास ही डेरा बाबा नानक रोड पर स्थित मंडी बोर्ड का कार्यालय भी पानी से लबालब हो गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed