फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   railway, job, 13, lakh, fraud

रेलवे में नौकरी का झांसा, 13 लाख की ठगी

Mon, 07 Mar 2016 03:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Mon, 07 Mar 2016 03:52 PM IST
विज्ञापन
railway, job, 13, lakh, fraud
धोखाधड़ी - फोटो : file
रेलवे विभाग में अलग-अलग पदों पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक वकील ने तीन लोगों से करीब 13 लाख रुपये ऐंठ लिए। जब आरोपी ने उन्हें नौकरी नहीं दिलाई तो पीड़ित युवक के भाई ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। पुलिस ने मामले की जांच की, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद पुलिस ने हैबोवाल निवासी राम नरेश की शिकायत पर एडवोकेट मंजीत सिंह तूर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन



राम नरेश द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उसका छोटा भाई और उसके दोस्त रेलवे में नौकरी करना चाहते थे। उनकी मुलाकात आरोपी एडवोकेट मंजीत सिंह तूर से हुई। आरोपी ने उन्हें रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। जिसके बाद आरोपी ने राम नरेश के भाई गुरविंदर, उसके दोस्त अनिल और संजीव से करीब 13 लाख रुपये ऐंठ लिए। उसके बाद आरोपी टाल मटोल करने लगा।
विज्ञापन


नौकरी न मिलने पर जब पीड़ितों ने आरोपी से पैसे मांगे तो आरोपी ने मना कर दिया। जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed