Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   jharkhand-delimitation-lok-sabha-assembly-seats-increase-women-reservation

परिसीमन बिल: झारखंड में कहां-कहां बढ़ सकती हैं विधानसभा सीटें? जानिए संताल से पलामू तक का संभावित खाका

Sat, 28 Nov 2026 05:11 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 28 Nov 2026 05:11 PM IST
सार

झारखंड में परिसीमन के बाद लोकसभा सीटें 14 से बढ़कर 21 और विधानसभा सीटें 81 से बढ़कर 122 हो सकती हैं। महिला आरक्षण के तहत करीब 41 विधानसभा सीटें आरक्षित होंगी। कांग्रेस और झामुमो ने आदिवासी प्रतिनिधित्व प्रभावित होने की आशंका जताई है।

विज्ञापन
jharkhand-delimitation-lok-sabha-assembly-seats-increase-women-reservation
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड में परिसीमन के बाद लोकसभा और विधानसभा सीटों की संख्या में 50 प्रतिशत तक वृद्धि होने का प्रस्ताव है। इसके तहत राज्य में लोकसभा की सीटें 14 से बढ़कर 21 और विधानसभा की सीटें 81 से बढ़कर 122 हो सकती हैं। केंद्र सरकार के प्रस्ताव को 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक होने वाले संसद के विशेष सत्र में मंजूरी मिलने की संभावना है। सीटों की संख्या बढ़ने की चर्चा के बीच झारखंड में राजनीतिक दलों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

विज्ञापन

बीजेपी और लोजपा जहां सीटों की संख्या बढ़ने को विकास और बेहतर प्रतिनिधित्व के लिहाज से सकारात्मक कदम बता रहे हैं, वहीं कांग्रेस और झामुमो ने परिसीमन को लेकर चिंता जताई है। इन दलों को आशंका है कि परिसीमन के बाद आदिवासी बहुल क्षेत्रों का राजनीतिक प्रतिनिधित्व प्रभावित हो सकता है और आरक्षित सीटों की संख्या में बदलाव हो सकता है।

विज्ञापन

कांग्रेस नेता राजेश कच्छप का कहना है कि परिसीमन के बाद आदिवासी सीटों की संख्या कम हो सकती है। इससे सदन में आदिवासी जनप्रतिनिधियों की संख्या घटेगी और आदिवासी क्षेत्रों के विकास पर असर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि सामान्य सीटों की तरह आरक्षित सीटों की संख्या में भी वृद्धि होनी चाहिए। यदि ऐसा होता है तो यह स्वागतयोग्य कदम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, झामुमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम का कहना है कि परिसीमन 2011 की जनगणना के आधार पर कराया जा रहा है। उनका मानना है कि वर्तमान में शुरू हुई जनगणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिसीमन कराया जाता तो ज्यादा बेहतर होता।

दूसरी ओर, बीजेपी के सतेंद्र तिवारी और लोजपा विधायक जनार्दन पासवान का मानना है कि सीटों की संख्या बढ़ने से जनप्रतिनिधियों की संख्या बढ़ेगी और विकास कार्यों को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक लागू होने से सदन में महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ेगी।

वर्तमान में कितनी सीटें, कितनी बढ़ेंगी?

झारखंड में वर्तमान में लोकसभा की 14 सीटें हैं। परिसीमन के प्रस्ताव के अनुसार इनकी संख्या बढ़कर 21 हो सकती है। इसी तरह विधानसभा की मौजूदा 81 सीटें बढ़कर 122 होने का अनुमान है। इस तरह लोकसभा की 7 और विधानसभा की करीब 41 सीटें बढ़ सकती हैं।

हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि किस जिले में कितनी नई सीटें बनेंगी। परिसीमन के दौरान जनसंख्या और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व के आधार पर निर्वाचन क्षेत्रों का पुनर्गठन किया जा सकता है। इसका मतलब यह नहीं है कि हर जिले में सीटों की संख्या एक समान अनुपात में बढ़ेगी।

महिलाओं के लिए कितनी सीटें होंगी आरक्षित?
केंद्र के प्रस्ताव में लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है। झारखंड में प्रस्तावित 21 लोकसभा सीटों में करीब 7 और 122 विधानसभा सीटों में लगभग 41 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो सकती हैं। हालांकि, महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों का निर्धारण परिसीमन और आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद होगा। इसमें सीटों के रोटेशन का भी प्रावधान प्रस्तावित है।

आदिवासी आरक्षित सीटों पर क्या होगा असर?
परिसीमन के बाद अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीटों की संख्या में भी बदलाव हो सकता है। हालांकि, इन सीटों में सीधे 50 प्रतिशत वृद्धि होना जरूरी नहीं है। इसके लिए संबंधित क्षेत्रों की अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की आबादी को संवैधानिक मानकों के अनुसार देखा जाएगा।

झारखंड के संताल परगना, कोल्हान और दक्षिणी छोटानागपुर जैसे आदिवासी बहुल क्षेत्रों में परिसीमन का असर महत्वपूर्ण हो सकता है। ऐसे में यह देखना अहम होगा कि सीटें बढ़ने के बाद आदिवासी समुदाय का राजनीतिक प्रतिनिधित्व किस अनुपात में बढ़ता है।

परिसीमन के पीछे क्या है वजह?
सीटों की संख्या बढ़ाने के पीछे प्रमुख उद्देश्य महिला आरक्षण को प्रभावी बनाना और बढ़ती आबादी के अनुपात में राजनीतिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना बताया जा रहा है। बड़े निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या और जनप्रतिनिधियों के बीच संतुलन बनाने की भी कोशिश होगी। झारखंड में परिसीमन के बाद लोकसभा की सीटें 14 से बढ़कर 21 और विधानसभा की सीटें 81 से बढ़कर करीब 122 होने का प्रस्ताव है। महिलाओं के लिए लोकसभा की करीब 7 और विधानसभा की 41 सीटें आरक्षित हो सकती हैं। हालांकि, रांची, जमशेदपुर, धनबाद, संताल परगना या पलामू में कौन-सी नई सीट बनेगी, इसकी आधिकारिक सूची अभी जारी नहीं हुई है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि सीटों की संख्या बढ़ने के बाद झारखंड के आदिवासी बहुल क्षेत्रों का राजनीतिक प्रतिनिधित्व किस अनुपात में बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed