Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President Droupadi Murmu has recommended to the Lok Sabha the consideration of the Delimitation Second Bill

परिसीमन विधेयक 2026: राष्ट्रपति ने लोकसभा में विचार की सिफारिश की, अब संसद में बढ़ेगा बिल, अगला कदम क्या?

Sat, 28 Nov 2026 03:23 PM IST
राकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Sat, 28 Nov 2026 03:23 PM IST
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परिसीमन (दूसरा) विधेयक, 2026 पर लोकसभा में विचार करने की सिफारिश की है। 30 नवंबर से शुरू होने वाले संसद के विशेष सत्र में सरकार इस विधेयक को पेश कर सकती है। इसके तहत लोकसभा और विधानसभाओं में 50 फीसदी सीटें बढ़ाने, राज्यों की मौजूदा हिस्सेदारी 2051 तक बनाए रखने और 2011 की जनगणना के आधार पर निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं तय करने का प्रस्ताव है। 

विज्ञापन
President Droupadi Murmu has recommended to the Lok Sabha the consideration of the Delimitation Second Bill
राष्ट्रपति ने द्रौपदी मुर्मू ने की विचार की सिफारिश - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

लोकसभा में परिसीमन से जुड़े नए विधेयक को लेकर संसदीय प्रक्रिया आगे बढ़ती दिखाई दे रही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परिसीमन (दूसरा) विधेयक, 2026 पर सदन में विचार करने की सिफारिश की है। लोकसभा सचिवालय की ओर से शनिवार, 28 नवंबर को जारी बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गई है। यह सिफारिश संविधान के अनुच्छेद 117(3) के तहत की गई है। इसके साथ ही परिसीमन की दिशा में दूसरा कदम बढ़ाया गया है। पहले शुक्रवार को केंद्रीय कैबिनेट ने बिल को मंजूरी दी थी, अब राष्ट्रपति ने भी सिफारिश कर दी है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


परिसीमन विधेयक में क्या प्रस्ताव?
सरकार के नए प्रस्ताव के तहत हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की लोकसभा सीटों में मौजूदा संख्या के मुकाबले 50 फीसदी बढ़ोतरी की जाएगी। यानी सीटें बढ़ेंगी, लेकिन राज्यों के बीच प्रतिनिधित्व का मौजूदा अनुपात बनाए रखने की कोशिश होगी। इस व्यवस्था का मकसद राज्यों की हिस्सेदारी में अचानक बदलाव किए बिना संसद में प्रतिनिधित्व बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रस्ताव के मुताबिक, लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या 850 हो सकती है। इसमें राज्यों से 815 और केंद्र शासित प्रदेशों से 35 सदस्य होंगे। राज्यों की विधानसभाओं में भी सीटें 50 फीसदी बढ़ाने का प्रस्ताव है। विधानसभा सदस्यों की अधिकतम संख्या 500 से बढ़ाकर 650 करने की तैयारी है। परिसीमन के तहत निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं 2011 की जनगणना के आंकड़ों के आधार पर तय किए जाने का प्रस्ताव है। वहीं, राज्यों के बीच लोकसभा सीटों का अनुपात 2051 के बाद होने वाली पहली जनगणना के आंकड़े प्रकाशित होने तक सुरक्षित रखने की व्यवस्था प्रस्तावित है। 

महिला आरक्षण लागू करने से कैसे जुड़ा है परिसीमन?
महिला आरक्षण कानून के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने का प्रावधान है। लेकिन इसे लागू करने की प्रक्रिया परिसीमन से जुड़ी हुई है। नए विधेयक का उद्देश्य परिसीमन के जरिए महिला आरक्षण को लागू करने का रास्ता तैयार करना है।

प्रस्ताव के तहत लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए आरक्षित सीटें तय की जाएंगी। इन सीटों का आवंटन परिसीमन आयोग तय करेगा। आरक्षित सीटों को अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्रों में रोटेशन के आधार पर देने की व्यवस्था होगी। आयोग यह भी तय करेगा कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीटों का पुनर्निर्धारण कैसे होगा।

सरकार का लक्ष्य इस प्रक्रिया के जरिए 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले महिला आरक्षण लागू करना है। हालांकि, इसके लिए विधेयकों का संसद से पारित होना और आगे की प्रक्रिया पूरी होना जरूरी है। 

संसद में विधेयक आने के बाद क्या होगा?
लोकसभा का विशेष सत्र 30 नवंबर से शुरू होगा। सदन चार दिन तक बैठक करेगा। राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर से प्रस्तावित है। इस दौरान सरकार परिसीमन से जुड़े विधेयकों को संसद में पेश कर सकती है। सबसे पहले विधेयक सदन में पेश होगा। इसके बाद उस पर चर्चा होगी। सदस्य इसके प्रावधानों पर अपनी राय रखेंगे। जरूरत पड़ने पर संशोधन भी प्रस्तावित किए जा सकते हैं। फिर विधेयक पर मतदान होगा।

परिसीमन विधेयक के साथ संविधान संशोधन विधेयक भी जरूरी है, क्योंकि सीटों की संख्या और महिला आरक्षण से जुड़े सांविधानिक प्रावधानों में बदलाव प्रस्तावित हैं। संविधान संशोधन विधेयक को पारित कराने के लिए सदन में विशेष बहुमत जरूरी होगा। दोनों सदनों से जरूरी मंजूरी मिलने के बाद सांविधानिक प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ा जाएगा। 

मंजूरी के बाद परिसीमन आयोग कैसे बनेगा?
विधेयक कानून बनने के बाद केंद्र सरकार परिसीमन आयोग गठित करेगी। नए प्रस्ताव में आयोग का गठन कानून लागू होने के बाद जल्द से जल्द करने की बात है। आयोग निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं तय करेगा। लोकसभा और विधानसभा सीटों के पुनर्निर्धारण का काम भी इसी प्रक्रिया का हिस्सा होगा।

आयोग जनगणना के उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर निर्वाचन क्षेत्रों का नक्शा तैयार करेगा। इसके बाद प्रस्ताव प्रकाशित किए जाएंगे। लोगों और संबंधित पक्षों से आपत्तियां और सुझाव मांगे जाएंगे। सार्वजनिक सुनवाई के बाद आयोग अंतिम आदेश जारी करेगा। अंतिम आदेश के बाद निर्वाचन क्षेत्रों की नई सीमाएं तय होंगी। इसी आधार पर आगे चुनाव कराए जा सकेंगे। महिला आरक्षण के लिए सीटों का आवंटन और रोटेशन भी इसी प्रक्रिया में तय होगा। 

अप्रैल में पिछला विधेयक क्यों अटक गया था?
सरकार ने अप्रैल में भी परिसीमन से जुड़े विधेयक पेश किए थे। उस समय संविधान (131वां संशोधन) विधेयक लोकसभा में जरूरी विशेष बहुमत हासिल नहीं कर सका। 17 अप्रैल को मतदान में विधेयक के पक्ष में 298 और विरोध में 230 वोट पड़े थे। इसे पारित कराने के लिए दो-तिहाई बहुमत जरूरी था।


इसके बाद परिसीमन विधेयक और केंद्र शासित प्रदेशों से संबंधित विधेयक आगे नहीं बढ़े। अब सरकार संशोधित प्रस्ताव लेकर आई है। इसमें हर राज्य की सीटें 50 फीसदी बढ़ाने और राज्यों के बीच मौजूदा अनुपात बनाए रखने का प्रावधान शामिल किया गया है। सरकार का कहना है कि इससे राज्यों के प्रतिनिधित्व से जुड़ी चिंताओं को दूर करने में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed