{"_id":"d9fc2aa69ca9a36249522c553dfcb87e","slug":"raid-nia-team-seven-hours-sp-salwinder-investigation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईए टीम ने साढ़े सात घंटे एसपी सलविंदर के घर को खंगाला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआईए टीम ने साढ़े सात घंटे एसपी सलविंदर के घर को खंगाला
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Thu, 21 Jan 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमले के बाद जांच के घेरे में आए पंजाब पुलिस के एसपी सलविंदर सिंह के जयसिंह नगर स्थित उनके घर पर एनआईए की टीम वीरवार को सुबह नौ बजे बीएसएफ, स्वैट, पुलिस के साथ संयुक्त रूप से पहुंची।
यह कार्रवाई दोपहर 4.30 बजे तक जारी रही। इसके अलावा सलविंदर सिंह के पांच और ठिकानों पर एक साथ एनआईए टीम ने छापामारी की। सुबह 9.00 बजे जय सिंह नगर में एसपी के घर को चारों तरफ से बंद कर दिया गया। किसी को अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई।
घर में सलविंदर सिंह की मां हरबंस कौर, पत्नी किरणदीप कौर, बेटी रमणप्रीत कौर, शाइनाप्रीत कौर, बेटा हरमनप्रीत सिंह के साथ लगातार साढ़े सात घंटे तक पूछताछ की गई। इस दौरान घर के बाहर पड़े अखबार को भी अंदर ले जाने की इजाजत नहीं दी गई। एनआईए की टीम एसपी सलविंदर के घर से कुछ दस्तावेज अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
सुबह 11.40 बजे
डॉग स्क्वायड टीम एसपी सलविंदर सिंह के घर पहुंची। डॉग ने घर में चप्पा-चप्पा छाना। छत पर लगे गमलों को भी चेक कराया गया। घर में सभी जरूरी दस्तावेजों को खंगाला गया। एनआईए की टीम ने उसे अपने कब्जे में ले लिया।
दोपहर 1.32 बजे
एनआईए टीम का जांच सदस्य एसपी के घर के बाहर आया और उन्होंने फोन पर दिल्ली हेड आफिस में पूरी जानकारी दी। उसके बाद वह फिर से सलविंदर के परिवार से पूछताछ करने के लिए घर के अंदर चला गया।
दोपहर 1.40 बजे
एनआईए की जांच टीम का एक अधिकारी पंजाब पुलिस के मुलाजिम के साथ उनकी गाड़ी में बैठा कर चला गया। जाने से पहले जांच के बारे में पूछे जवाब के जवाब में कहा, जो पूछना है दिल्ली से पूछो।
दोपहर 3.45 बजे
सलविंदर सिंह के घर जिस डॉग स्क्वायड टीम को जांच के लिए बुलाया गया था, वे टीम वापस चली गई। डॉग स्क्वायड के अधिकारी सुरेंद्र सिंह से जांच के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि उन्हें जांच में शामिल नहीं किया गया। उन्हें तो डॉग से संदिग्ध सामान की चेकिंग कराने के बाद वापस भेज दिया गया।
दोपहर 4.30 बजे
एनआईए टीम बैग में जरूरी दस्तावेज लेकर पुलिस दस्ते के साथ वापस दिल्ली लौट गई। जब उनसे जांच के बारे पूछा तो उन्होंने कुछ भी कहने से मना कर दिया।
सलविंदर सिंह की जानकार के भी छापामारी
एनआईए टीम ने सुबह नौ बजे सलविंदर सिंह की जानकार हेडकांस्टेबल कुलविंदर के मजीठा रोड आवास पर छापामारी की। उसके घर एनआईए टीम ने साढे़ सात घंटे पूछताछ करने के बाद वापस साढ़े चार बजे दिल्ली रवाना हो गई।