फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Ragi Singh furious over the controversial remarks of Jathedar of Takht Shri Patna Sahib

तख्त श्री पटना साहिब के जत्थेदार की विवादित टिप्पणियों से रागी सिंह आहत

Wed, 02 Sep 2020 09:39 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Ragi Singh furious over the controversial remarks of Jathedar of Takht Shri Patna Sahib
तख्त श्री पटना साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रंजीत गोहर द्वारा रागी सिंहों पर की गई विवादित टिप्पणियों पर विवाद छिड़ गया है। सचखंड के रागी सिंहों ने बुधवार सुबह आजाद नगर में स्थित एक गुरुद्वारा साहिब में इसके विरोध में एक बैठक की।
विज्ञापन

हजूरी रागी सिंह सभा के प्रवक्ता भाई गुरदेव सिंह कोहड़का ने कहा कि सचखंड के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी जगतार सिंह के बाद ज्ञानी रंजीत सिंह ऐसे दूसरे तख्त के जत्थेदार है जिन्होंने हजूरी रागी सिंहों के विरुद्ध विवादित टिप्पणियां कर उनकी धार्मिक पदवी को चोट पहुंचाने की कोशिश की है। इससे पहले ज्ञानी जगतार सिंह ने सचखंड में चल रहे कीर्तन को रोक कर रागी सिंहों का अपमान किया। उसके बाद कई बार रागी सिंहों को उलूल-जलूल बाणी का कीर्तन करने वाले कह कर अपमानित किया। रागी सिंहों का किसी भी तख्त साहिब के जत्थेदार या मुख्य ग्रंथी के साथ कोई विवाद नहीं है लेकिन यदि उनके विरुद्ध गैर मर्यादित टिप्पणियां की गई हैं, तो उनकी बातों को भी सुना जाना चाहिए। दोनों पक्षों की बैठक के बाद ही संगत को सच-झूठ का पता चलेगा। उन्होंने कहा कि रागी सिंह जब अपनी बात को लेकर श्री अकाल तख्त पर गए थे तो रागी सिंह भाई शौकीन सिंह ने जत्थेदार के पैरों में अपनी दस्तार रख कर कहा था कि ऐसा व्यवहार न किया जाए।
विज्ञापन

पढ़ कर कीर्तन कहां लिखा है यह गुनाह है
उन्होंने आरोप लगाया कि ज्ञानी गोहर ने रागी सिंहों को कहा है कि यदि उनसे कीर्तन नहीं होता तो वह रिक्शा चलाएं। इस पर भाई शौकीन सिंह ने कहा कि रागी सिंह कई दशकों से कीर्तन कर रहे हैं, एक-एक रागी सिंह के कई-कई दर्जन कैसेट रिकॉर्ड हो चुके हैं। ज्ञानी गोहर का यह आरोप लगाना कि रागी सिंह पढ़कर कीर्तन करते हैं, आधारहीन है। वहीं यह कहीं नहीं लिखा हुआ कि रागी सिंह पढ़ कर कीर्तन नहीं कर सकते। उन्होंने ज्ञानी जगतार सिंह पर आरोप लगाया कि जब वह सचखंड में कीर्तन करते हैं, तब वह जांच करते हैं कि कहीं कीर्तन पढ़ कर तो नहीं किया जा रहा। कीर्तन के दौरान रागी सिंहों को प्रताड़ित किया जाता है। इस पूरे मामले पर रागी जत्थों ने चुप रहने का फैसला किया था लेकिन अब फैसला किया है कि सचखंड में उनकी ड्यूटी रहे या न रहे, वह संगत के सामने सच रखने में पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रागी सिंह कमजोर नहीं, लड़ाई अपनों के साथ है
भाई शौकीन सिंह ने कहा कि अब तो रागी सिंहों की नई पीढ़ी ने कहना शुरू कर दिया है वह कौन सा काम कर रहे हैं। रागी सिंहों को इस तरह जलील किया गया तो नई पीढ़ी कीर्तन करने से संकोच करेगी। वह कमजोर नहीं हैं लेकिन लड़ाई अपनों के साथ है। वह रागी सिंह की पदवी का सम्मान बनाए रखना चाहते हैं।

ज्ञानी गोहर सहित कई ग्रंथी पढ़ कर कथा करते हैं
भाई शौकीन सिंह ने कहा कि पंथ रतन ज्ञानी संत सिंह मस्कीन जब भी कथा करते थे, वह श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश अस्थान से दूर बैठ कर प्रवचन करते थे। अब सचखंड परिसर स्थित गुरुद्वारा मंजी साहिब में जितने भी कथा वाचक कथा करते हैं, जिसमें ज्ञानी जगतार सिंह भी शामिल हैं, वह गुरु साहिब के प्रकाश के अति निकट बैठे होते हैं। यह कथा वाचक पीड़ा साहिब के नीचे रखी पर्चियां देखकर कथा करते हैं। कई कथा वाचकों की वीडियो रिकॉर्डिंग उनके पास है, समय आने पर वह भी संगत के सामने रखी जाएंगी। ज्ञानी रंजीत सिंह गोहर गुरु साहिब के प्रकाश अस्थान से दूर बैठ कर कथा कर दिखाएं, सच सामने आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed