फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Kisan Morcha demands removal of Chief Election Commissioner

Amritsar News: किसान मोर्चा ने की मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग

Fri, 23 Oct 2026 06:42 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Fri, 23 Oct 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
Kisan Morcha demands removal of Chief Election Commissioner
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरनतारन। संयुक्त किसान मोर्चा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग की है। मोर्चा ने विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को तत्काल रद करने की भी मांग की है। शुक्रवार को किसान नेताओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में मतदाता सूची से कथित तौर पर हटाए गए 13.41 करोड़ नागरिकों के मतदान अधिकार बहाल करने की मांग की गई। किसान मोर्चा ने कहा कि मतदाता सूची में संशोधन की प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए। किसी भी नागरिक को उसके मताधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। नेताओं ने चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से संबंधित वर्ष 2023 के कानून में संशोधन की मांग की। उन्होंने चयन समिति में प्रधानमंत्री द्वारा नामित कैबिनेट मंत्री के स्थान पर भारत के मुख्य न्यायाधीश को शामिल करने की वकालत की। किसान नेताओं ने दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवाओं के साथ कथित मारपीट की निंदा की। उन्होंने महिला छात्रों और पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार की निष्पक्ष जांच की मांग की। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की भी मांग की गई। उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं को उनके घरों में नजरबंद करने पर सवाल उठाए। किसान नेताओं के अनुसार, ऐसी कार्रवाइयां लोकतांत्रिक अधिकारों को प्रभावित करती हैं। उन्होंने सरकार से इस तरह की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन

मौके पर सुखबंस सिंह सिद्धू, महावीर सिंह गिल, दविंदर सोहल, दलजीत सिंह दियालपुरा, रेशम सिंह फैलोके, चमन लाल दराजके, रतन सिंह ढंड, जस्सा सिंह कद्द गिल, गुरदयाल सिंह बरनाला और सुखचैन सिंह सरहाली भी माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed