फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Rabia Sidhu inaugurated road construction in Amritsar of Punjab

अमृतसर: बेटी राबिया ने संभाली सिद्धू के विधानसभा क्षेत्र की कमान, कहा- राजनीति में आने का इरादा नहीं

Tue, 05 Oct 2021 08:02 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 05 Oct 2021 08:02 PM IST
सार

नवजोत सिंह सिद्धू इन दिनों चर्चा में हैं। चर्चा की वजह पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ सियासी दुश्मनी और अब उनका इस्तीफा है। डीजीपी और एजी की नियुक्ति से नाराज सिद्धू ने कुछ दिन पहले ही प्रदेश अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा दे दिया था। अब उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई घटना के विरोध में वह काफी सक्रिय हैं। उनकी गैर-मौजूदगी में बेटी राबिया ने सिद्धू के विधानसभा क्षेत्र की कमान संभाल ली है। 

विज्ञापन
Rabia Sidhu inaugurated road construction in Amritsar of Punjab
फीता काटतीं राबिया सिद्धू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की अनुपस्थिति में राबिया सिद्धू ने अपने पिता के विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी संभाल ली। राबिया सिद्धू ने मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र अमृतसर (पूर्व) में सक्रिय हैं। मंगलवार को उन्होंने वेरका हलके के वार्ड नंबर-21 में तीर्थ नगर क्षेत्र में रेलवे लिंक रोड पर सड़क निर्माण का शुभारंभ किया। इसके बाद राबिया ने कहा कि राजनीति में आने का उनका कोई इरादा नहीं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह अपने पिता के काम में हाथ बटाएंगी और उनके विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाएंगी। पीपीसीसी के सचिव हरपाल सिंह हुंदल ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की सिद्धू को पराजित करने की चुनौती का जवाब हलके में 50 हजार से अधिक मतों से दिया जाएगा। इस अवसर पर पार्षद परमिंदर कौर भी उपस्थित रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed