फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Quarrel over parking of vehicle, former sarpanch shot dead with three bullets

Amritsar News: गाड़ी पार्क करने पर झगड़ा, पूर्व सरपंच की तीन गोली मारकर हत्या

Tue, 08 Jul 2025 09:08 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 09:08 PM IST
विज्ञापन
Quarrel over parking of vehicle, former sarpanch shot dead with three bullets
- राजासांसी के नजदीक शिवा एन्कलेव में रहता था पूर्व सरपंच
विज्ञापन




- मौके पर पहुंची पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ली

फोटो- 2,3, 4

संवाद न्यूज एजेंसी

अमृतसर । हलका राजासांसी के गांव सैदपुर के नजदीक शिवा एन्क्लेव में गाड़ी पार्क करने को लेकर हुए झगड़े में शिअद के पूर्व सरपंच पलविंदर सिंह की सोमवार देर रात उसके पड़ोसी ने गोलियां मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। थाना राजासांसी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जांच अधिकारी ने बताया कि वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। आरोपी की पहचान सहजपाल सिंह के रूप में हुई है। मृतक के बेटे अमृतपाल ने बताया कि आरोपी सहजपाल के साथ गाड़ी पार्क करने को लेकर सोमवार को झगड़ा हुआ था। इसके बाद सहजपाल ने उनकी कार के शीशे तोड़ दिए थे। सोमवार रात करीब 12 बजे आरोपी दोबारा कार में आया और घर का दरवाजा खटखटाया। जैसे ही उसके पिता ने दरवाजा खोला, आरोपी ने तीन गोलियां चलाई जो उसक पिता के सीने में लगीं और उनकी मौके पर ही मौत हेा गई। एसएसपी देहाती मनिंदर सिंह ने बताया कि कॉलोनी में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ले ली गई है। फिलहाल आरोपी का परिवार घर से फरार है। वह जालंधर के रहने वाले हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें रेड मार रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed