फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Amritsar Three robbers snatched mobile from shop owner tried to flee locals caught thrashed them

अमृतसर: पान की दुकान चलाने वाले से मोबाइल छीनकर भाग रहे थे, लोगों ने तीन लुटेरों को पकड़ कर धुना

Tue, 15 Sep 2026 12:30 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: Nivedita Updated Tue, 15 Sep 2026 12:30 PM IST
सार

पकड़े गए आरोपियों की पहचान हर्ष, बलजीत सिंह और लव के रूप में हुई है। तीनों छतीविंड इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, तीनों युवक पान की दुकान चलाने वाले व्यक्ति से मोबाइल छीनकर बाइक पर फरार होने लगे थे।

विज्ञापन
Amritsar Three robbers snatched mobile from shop owner tried to flee locals caught thrashed them
माैके पर जुटी भीड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

अमृतसर में पुतलीघर रेलवे वर्कशॉप के बाहर पान की दुकान चलाने वाले व्यक्ति से मोबाइल छीनकर भाग रहे तीन युवकों को लोगों ने पीछा कर पकड़ लिया। लोगों ने आरोपियों की जमकर धुनाई करने के बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपियों की बाइक भी जब्त कर ली है।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान हर्ष, बलजीत सिंह और लव के रूप में हुई है। तीनों छतीविंड इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, तीनों युवक पान की दुकान चलाने वाले व्यक्ति से मोबाइल छीनकर बाइक पर फरार होने लगे थे। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उनका पीछा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


लोगों ने तीनों को घेरकर पकड़ लिया और उनके साथ मारपीट की। इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बाइक भी कब्जे में ले ली है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि वे पहले भी ऐसी वारदातों में शामिल रहे हैं या नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed