{"_id":"ee9bc4d233f1e7424a18d8dd1b714447","slug":"punjab-weather","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में हल्की बारिश, जालंधर में गिरे ओले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में हल्की बारिश, जालंधर में गिरे ओले
अमर उजाला, अमृतसर/जालंधर
Updated Sat, 21 Dec 2013 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरु की नगरी में शनिवार शनिवार शाम करीब 6 बजे हलकी बारिश ने सर्दी और बढ़ा दी। वहीं जालंधर में शाम को बारिश के साथ ओले गिरे।
लोग ठंड की वजह से घरों में दुबके रहे और शाम को सड़कें सुनसान दिखाई दीं। हालांकि बारिश थोड़ी देर ही हुई लेकिन ओलों के कारण सड़कों पर बर्फ की चादर बिछ गई। इसके बाद बर्फीली हवा ने जनजीवन को बुरी तरह अस्त व्यस्त कर दिया।
शनिवार को अमृतसर में धुंध और कोहरा तो कम रहा लेकिन सारा दिन ठंडी हवा चलती रही। लगातार सातवें सूर्यदेव के दर्शन लोगों को नहीं हो सके। शनिवार को अधिकतम तापमान 7 डिग्री व न्यूनतम 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धुंध कम होने के कारण अमृतसर एयरपोर्ट में विमान सेवा भी सुचारू रही।
एयरपोर्ट के डायरेक्टर सुनील दत्त ने बताया कि शनिवार को कोई भी फ्लाइट न तो रद हुई और न ही कोई लेट हुई। हालांकि सड़कों पर वाहनों की रफ्तार कुछ धीमी रही।