{"_id":"67880198f5f4a26b0c0196f3","slug":"punjab-grenade-attack-outside-liquor-contractor-s-house-in-amritsar-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab : अब अमृतसर में शराब ठेकेदार के घर के बाहर ग्रेनेड हमला, सीसीटीवी में दिखे बाइक सवार तीन आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab : अब अमृतसर में शराब ठेकेदार के घर के बाहर ग्रेनेड हमला, सीसीटीवी में दिखे बाइक सवार तीन आरोपी
Thu, 16 Jan 2025 12:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमृतसर
अमर उजाला नेटवर्क, अमृतसर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 16 Jan 2025 12:14 AM IST
सार
शुरुआती जानकारी के अनुसार तीन मोटरसाइकिल सवार युवक शराब कारोबारी के घर के बाहर आए। उन्होंने शराब कारोबारी के घर के बाहर ग्रेनेड फैंका और फरार हो गए। पुलिस मामले की जाच में जुटी है।
विज्ञापन
video grab
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर में बुधवार रात एक और ग्रेनेड हमला हुआ। इस बार ये धमाका बटाला रोड के कस्बा जयंतिपुर में शराब कारोबारी के घर के बाहर हुआ। शुरुआती जानकारी के अनुसार तीन मोटरसाइकिल सवार युवक शराब कारोबारी के घर के बाहर आए। उन्होंने शराब कारोबारी के घर के बाहर ग्रेनेड फैंका और फरार हो गए। पुलिस मामले की जाच में जुटी है। पुलिस मौके पर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार तीन युवक मोटरसाइकिल पर आए थे। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी के अनुसार एक युवक मोटरसाइकिल से उतरा और एक हथगोलानुमा वस्तु पप्पू जयंतिपुरिया के घर की तरफ फेंका। सीसीटीवी में चिंगारियां निकलती भी साफ दिखाई दीं। वहीं, एसएसपी रूरल चरणजीत सिंह सोहल ने जानकारी दी कि पुलिस टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और जांच की जा रही है।
विज्ञापन