फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Punjab Governors convoy vehicle accident three soldiers injured

राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित के काफिले का वाहन दुर्घटनाग्रस्त: तीन जवान घायल, अटारी बॉर्डर हाईवे पर हुआ हादसा

Wed, 24 Jul 2024 05:48 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 24 Jul 2024 05:48 PM IST
सार

पंजाब के सरहदी दौरे पर राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित के काफिले का वाहन बुधवार को हादसे का शिकार हो गया। हादसे में तीन जवान घायल हुए हैं। उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

विज्ञापन
Punjab Governors convoy vehicle accident three soldiers injured
हादसे में घायल जवान। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सुरक्षा कर्मचारियों को मामूली चोटें आई। जिनको गुरुनानक देव अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया। दुर्घटना सुरक्षा कर्मचारियों की गाड़ी का अचानक टायर फटने से हुई है।

विज्ञापन


तीन घायल कर्मचारियों में दो केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान है जबकि एक चंडीगढ़ पुलिस का सिपाही है। गुरु नानक देव अस्पताल इलाज के दौरान उनके खून के नमूने लिए गए हैं। परीक्षणों के साथ-साथ, एक्स-रे और सीटी स्कैन भी किए जा रहे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उन्हें कोई गंभीर चोट तो नहीं लगी है। वहीं सुरक्षाकर्मियों के साथ आए पंजाब पुलिस और रोड सेफ्टी फोर्स के जवान उनका इलाज कर रहे हैं।
विज्ञापन


बुधवार बाद दोपहर करीब 1:30 बजे राज्यपाल के सुरक्षा कर्मचारियों की एक गाड़ी, अचानक टायर फटने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उसमें सवार तीन सुरक्षा कर्मचारियों को चोटें आई है। जिसके बाद उन्हें जीएनडीएच भेजा गया। राजपाल का काफिला दुर्घटना के समय पठानकोट से अमृतसर की ओर आ रहा था। हादसा अटारी बाघा बॉर्डर के रास्ते में घरिंडा के पास हुआ। सीआरपीएफ के घायल जवानों के नाम विकास उपाध्याय और राकेश कुमार बताए जा रहे है, जबकि चंडीगढ़ पुलिस का जवान का नाम कुशल सिंह है बताया जा रहा है। डाक्टरों के अनुसार घायल पुलिस कर्मचारियों की हालत खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed