फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Punjab Congress incharge Sachin Pilot Pargat Singh in Amritsar today Sri Harmandir Sahib

पंजाब कांग्रेस प्रधान परगट सिंह पहुंचे अमृतसर: श्री हरमंदिर साहिब में किया शुकराना, सचिन पायलट भी रहे साथ

Thu, 08 Oct 2026 10:28 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: Nivedita Updated Thu, 08 Oct 2026 10:28 AM IST
सार

पंजाब कांग्रेस की कमान मिलने के बाद पहली बार श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचे परगट सिंह ने गुरु घर में नतमस्तक होकर अरदास की और जिम्मेदारी मिलने के लिए शुकराना किया। उनके साथ पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Punjab Congress incharge Sachin Pilot Pargat Singh in Amritsar today Sri Harmandir Sahib
सचिन पायलट, परगट सिंह श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रधान परगट सिंह वीरवार ने अपने अमृतसर दौरे की शुरुआत श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेककर की।
विज्ञापन


पंजाब कांग्रेस की कमान मिलने के बाद पहली बार श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचे परगट सिंह ने गुरु घर में नतमस्तक होकर अरदास की और जिम्मेदारी मिलने के लिए शुकराना किया। उनके साथ पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट भी मौजूद रहे। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस की वरिष्ठ लीडरशिप और पार्टी के कई नेता भी इस दौरान साथ रहे।



परगट सिंह ने कहा कि वह आज गुरु घर में शुकराना करने के लिए पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में राजनीति भी होगी और पार्टी को मजबूत करने के लिए काम भी किया जाएगा। अमृतसर पहुंचने पर कांग्रेस नेतृत्व की ओर से सभी नेताओं को साथ लेकर चलने का संदेश देने की कोशिश की गई।
विज्ञापन


श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने के बाद परगट सिंह और सचिन पायलट श्री दुर्गियाना मंदिर, रामतीर्थ और सेंट पॉल चर्च में भी नतमस्तक होंगे। पार्टी की ओर से धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने और बड़े जमावड़े से बचने की अपील भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परगट सिंह 11 अक्तूबर को चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में औपचारिक रूप से प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे। इससे पहले अमृतसर से शुरू हुआ यह दौरा पार्टी की आगामी गतिविधियों की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed