फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Punjab CM Charanjit Singh Channi said it is the turn to take action against cable network mafia

ब्यास पहुंचे सीएम चन्नी: कहा- अब केबल नेटवर्क पर एक्शन की बारी, आईटीआई व चार लेन रोड बनाने का एलान किया

Sun, 21 Nov 2021 12:40 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/गुरदासपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 21 Nov 2021 12:40 AM IST
सार

पंजाब में अब बहुत जल्द केबल नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने ब्यास में किया। इस दौरान सीएम ने आम आदमी पार्टी, शिरोमणि अकाली दल व भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इन दलों ने झूठे वादे कर लोगों को गुमराह किया है।

विज्ञापन
Punjab CM Charanjit Singh Channi said it is the turn to take action against cable network mafia
अमृतसर के ब्यास में मॉडर्न तहसील का शुभारंभ करते मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बिजली, रेत और बजरी सस्ती व पेट्रोल-डीजल के दाम घटाने के बाद अब बारी केबल नेटवर्क पर कार्रवाई की है। पंजाब सरकार का केबल नेटवर्क पर बहुत जल्द एक्शन दिखाई देगा। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने जन कल्याण की योजनाओं के प्रति दृढ़ संकल्प दोहराते हुए पंजाब के मुद्दों को एक-एक कर हल करने का दावा किया। 

विज्ञापन


सीएम शनिवार को ब्यास के हलका विधायक संतोख सिंह भलाईपुर के जलसे को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि नशा और बेअदबी मामलों को पहल के आधार पर लिया जा रहा है, ताकि असल दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा सके। आम आदमी पार्टी और अकाली-भाजपा गठजोड़ पर बरसते हुए उन्होंने कहा कि इन पार्टियों ने झूठे वादे कर पंजाबियों को गुमराह करने के अलावा कुछ नहीं किया है। 
विज्ञापन


मुफ्त बिजली देने का ‘आप’ का एलान झूठ का पुलिंदा है। अकाली-भाजपा सरकार में बिक्रम सिंह मजीठिया द्वारा सौर बिजली 17.38 रुपये में लेने के करार किए गए थे, जिन्हें रद्द कर दिया गया है। अब बिजली 2.38 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से खरीदी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार के ऐसे फैसले से करीब 1700 करोड़ रुपये सालाना सरकार पर बोझ पड़ता रहा, जो पंजाब की जनता के साथ धोखा था।

केबल नेटवर्क के साथ-साथ बेअदबी के मामलों को पहल के आधार पर हल किया जा रहा है और जल्द ही इन मामलों में ठोस कार्रवाई शुरू की जाएगी। कृषि कानूनों पर चन्नी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने काले कानूनों को वापस लेकर कुछ अलग काम नहीं किया, बल्कि ऐसे कानून लाने की जरूरत ही नहीं थी।

ब्यास, बाबा बकाला और आसपास के क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को और बढ़ावा देने का एलान करते हुए उन्होंने कहा कि ब्यास में 10 करोड़ रुपये की लागत से एक आईटीआई शुरू होगी। विधानसभा हलके की पंचायतों के विकास काम के लिए 10 करोड़ और नगर पंचायत बाबा बकाला साहिब के लिए पांच करोड़ रुपये देने का भी एलान किया।

रईया के विकास कामों के लिए दो करोड़ रुपये देने के साथ ही अमृतसर के डीसी को रईया से डेरा बाबा नानक तक चार मार्गीय सड़क संपर्क के लिए जमीन अधिग्रहण करने के बदले प्रभावित किसानों व लोगों को वाजिब दर के साथ मुआवजे का एक विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने को कहा। मुख्यमंत्री ने बाबा बकाला और सथियाला मंडियों के लिए शेड का एलान करने के अलावा इलाके में 10 किलोमीटर लंबी सड़कें और उचित जगह पर स्टेडियम बनाने की भी घोषणा की। 

सीएम ने बटाला व पनियाड़ शुगर मिल को अपग्रेड करने का रखा नींव पत्थर

बटाला की सहकारी चीनी मिल में शुगर प्लांट की क्षमता को 5000 टीसीडी तक बढ़ाने समेत 14 मेगावाट को-जनरेशन प्रोजेक्ट और गुरदासपुर में पनियाड़ शुगर मिल को अपग्रेड का नींव पत्थर रखा गया। शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने नींव पत्थर रखने के बाद सभा को संबोधित किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि कानूनों को निरस्त करने के बारे में अभी घोषणा की है। 

पंजाबियों को विशेष रूप से किसानों को कृषि कानूनों के औपचारिक रूप से निरस्त होने तक सतर्क रहने की जरूरत है। सीएम ने कहा कि जब तक फसलों के लिए एमएसपी की गारंटी नहीं दी जाती तब तक कानूनों को निरस्त करना निराधार है। सीएम चन्नी ने घोषणा की कि राज्य सरकार संघर्ष में जान गंवाने वाले किसानों के नाम पर एक स्मारक का निर्माण करेगी, ताकि हमारी युवा पीढ़ियों के लिए उनके गौरवशाली संघर्ष को जिंदा रखा जा सके। 

मिलों को अपग्रेड करना समय की मांग
कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के लिए इन मिलों को अपग्रेड करना समय की मांग है। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री रंधावा और कैबिनेट मंत्री बाजवा दोनों ने इन परियोजना को क्षेत्र में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सीएम चन्नी ने कहा कि ये दोनों नेता क्षेत्र के विकास के लिए उत्प्रेरक का काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बटाला विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के लिए 10 करोड़ रुपये और पुल के लिए पांच करोड़ रुपये की भी घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed