फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Punjab CM Charanjit Channi Visits Amritsar Today

पंजाब: सीएम चरणजीत चन्नी आज अमृतसर दौरे पर, कई एसोसिएशन के विरोध का करना पड़ेगा सामना

Mon, 06 Dec 2021 12:25 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 06 Dec 2021 12:25 PM IST
सार

अपने दौरे के दौरान सीएम चरणजीत चन्नी यूनिवर्सिटी के अध्यापकों, रेवेन्यू ऑफिसर एसोसिएशन, पटवारियों, डीसी ऑफिस कर्मचारियों, एएनएम और आशा वर्करों के विरोध का भी सामना करेंगे।

विज्ञापन
Punjab CM Charanjit Channi Visits Amritsar Today
अमृतसर में गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी गेट के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे प्रोफेसर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सोमवार को अमृतसर के दौरे पर पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे अमृतसर में अलग-अलग जगहों पर होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में पहुंचेंगे। इस दौरान चन्नी को पंजाब सरकार के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के विरोध का सामना करना पड़ेगा। सबसे पहले चन्नी गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में होने वाले एक कार्यक्रम में पहुंचेंगे जहां यूनिवर्सिटी के मेन गेट पर यूनिवर्सिटी की मेन एसोसिएशन के अध्यापकों के विरोध का सामना करना पड़ेगा। 

विज्ञापन


गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के अध्यापक अपनी मांग को लेकर शुक्रवार से यूनिवर्सिटी के गेट के सामने हड़ताल कर रहे हैं। इसके बाद चन्नी रंजीत एवेन्यू में आयोजित पाईटैक्स मेले में पहुंचेंगे। इसके बाद वह वल्ला में आरओबी का दौरा करने के बाद जौड़ा फाटक पर आरयूबी पर पहुंचेंगे। इसके बाद देर शाम सात बजे वे जेएनयू में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन


सोमवार के दौरे के दौरान सीएम यूनिवर्सिटी के अध्यापकों, रेवेन्यू ऑफिसर एसोसिएशन, पटवारियों, डीसी ऑफिस कर्मचारियों, एएनएम और आशा वर्करों के विरोध का भी सामना करेंगे। यह सभी एसोसिएशन पिछले लंबे समय से अपने अधिकारों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed