फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Punjab: BSF caught second drone from in 9 hours

पंजाब: बीएसएफ ने 9 घंटों में पकड़ा पाकिस्तान की ओर से आया दूसरा ड्रोन, लोकर पुलिस को सौंपे

Mon, 25 Sep 2023 10:54 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 25 Sep 2023 10:54 PM IST
सार

बीएसएफ अधिकारियों ने दोनों मामलों में जांच के बाद कार्रवाई करने के लिए दोनों ड्रोन लोकल पुलिस को सौंप दिए हैं।

विज्ञापन
Punjab: BSF caught second drone from in 9 hours
drone - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पंजाब के अमृतसर में बॉर्डर सिक्युरिटी फोर्स के जवानों ने भारत-पाक सीमा पर सोमवार को 9 घंटों के दौरान दूसरा पाकिस्तानी ड्रोन पकड़ा है। बीएसएफ जवानों ने यह दोनों पाकिस्तानी ड्रोन अमृतसर जिला के सीमांत गांव मुहावा और धनोए खुर्द के बाहर स्थित धान के खेतों से बरामद किए हैं।

विज्ञापन


बीएसएफ प्रवक्ता के मुताबिक बीएसएफ की टुकड़ी ने सोमवार सायं सीमांत गांव धनोए खुर्द के आसमान में पाकिस्तान की ओर से आए ड्रोन की आवाज सुनी। उसे रोकने के लिए फायर किए। इसके कुछ समय बाद ही ड्रोन की आवाज बंद हो गई।
विज्ञापन


इसके तुरंत बाद ही बीएसएफ के जवानों ने पूरे इलाके में सर्च अभियान शुरू कर दिया। सर्च अभियान में सायं करीब छह बजे जवानों ने धनोए खुर्द गांव के बाहर स्थित धान के एक खेत से क्वाडकॉप्टर माडल डीजेआई माविक-3 क्लासिक (चीन में निर्मित ड्रोन) बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले बीएसएफ की टुकड़ी ने अमृतसर जिले के ही सीमांत गांव मुहावा के धान के एक खेत से इसी तरह का एक ड्रोन बरामद किया। बल के जवान सुबह इलाके में गश्त कर रहे थे कि उन्हें गांव के बाहर स्थित धान के किसी खेत में ड्रोन होने की सूचना मिली।


जिसके तुरंत बाद बीएसएफ के जवानों ने पंजाब पुलिस के साथ मिलकर गांव में सर्च शुरू कर दी। सुबह करीब 9.15 बजे चीन में निर्मित पाकिस्तानी क्वाडकॉप्टर मॉडल डीजेआई माविक-3 क्लासिक (चीन में निर्मित) बरामद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed