{"_id":"9692350331945127a6a04843cc9f20ac","slug":"punjab-batala-crime-bribe-arrest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी गेहूं बेचने जा रहा इंस्पेक्टर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी गेहूं बेचने जा रहा इंस्पेक्टर गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला
Updated Mon, 08 Jun 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना घन्नियां के बांगर की पुलिस ने रविवार की रात पंजाब फूड ग्रेन विभाग
विज्ञापन
के इंसपेक्टर और उसके साथी सरकारी गेहूं की बोरियों को गलत ढंग से बेचने
जाते वक्त गिरफ्तार किया।
पुलिस थाना घन्नियां के बांगर के एसएचओ एसआई जसवंत के बयानों के आधार पर उक्त दोनों ही आरोपियों इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह और उसके सहयोगी ट्रक ड्राइवर लक्षमण सिंह के खिलाफ धारा 409 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है।
एसएसओ जसवंत सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि विभाग का एक सरकारी अधिकारी सरकारी गेहू ंकी बोरियां गोदाम से फतेहगढ़ चूड़िया की तरफ बेचने जा रहा है। पुलिस ने सूचना के आधार पर गत देर रात को अलीवाल बाइपास पर नाकाबंदी करके उक्त आरोपियों को रास्ते में ही दबोच लिया। पुलिस की मौके पर छानबीन करने के बाद इस मामले से पर्दा उठा। एसएचओ ने आगे बताया कि मुख्य आरोपी अमनदीप सिंह पंजाब फूड ग्रेन विभाग में इंस्पेक्टर के रूप में तैनात है।
इसके अलावा गांव धीर की गेहूं के गोदाम में इंचार्ज के रूप में कार्यरत है। आरोपी फतेहगढ़ चूड़ियां की दाना मंडी में आढ़त की दुकान भी करता है। उन्होंने बताया कि गत देर रात करीब साढ़े बारह बजे अलीवाल बाइपास के पास पुलिस ने फतेहगढ़ चूड़िया की ओर जा रहे एक ट्रक को देखा तो उसको रोका जब तलाशी ली तो ट्रक में से 385 गेहूं की बोरियां बरामद हुई।
पकड़े जाने के बाद आरोपी अनाज की बोरियां के संबंध में कोई जायज सबूत पेश नही कर सका। मौके पर ही पुलिस ने आरोपियों को गिरफअतार कर लिया और गंहू की बोरियों से भरे ट्रक को अपने कब्जे में लिया। मामले की जानकारी विभाग के उच्चाधिकारियों को दी गई है।