फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   punjab, amritsar, protest

पुलिस से झड़प में कांग्रेस नेता लाली घायल

Wed, 08 Jan 2014 10:37 PM IST
अमर उजाला, अमृतसर
अमर उजाला, अमृतसर Updated Wed, 08 Jan 2014 10:37 PM IST
विज्ञापन
 punjab, amritsar, protest

विज्ञापन
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की गिरफ्तारी की मांग पर मार्च कर रहे कांग्रेसियों और पुलिस के बीच बुधवार को झड़प हुई। इस दौरान कांग्रेसी नेता सुखजिंदर राज सिंह लाली से सिविल ड्रेस में मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने मारपीट की।

घटनास्थल पर लाली बेहोश होकर गिर गए। चोट लगने से वे लहूलुहान हो गए। कांग्रेसी वर्करों ने तुरंत लाली को एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया जहां उन्हें आईसीयू में रखा गया। फिलहाल लाली की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन


ड्रग तस्करी में गिरफ्तार भोला ने नशे के कारोबार में बिक्रम सिंह मजीठिया के शामिल होने का आरोप लगाया था। इस मामले में मजीठिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर कांग्रेसी मजीठिया के घर का घेराव करने जा रहे एक दर्जन कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर शाम सभी को रिहा कर दिया गया। वे मजीठिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने, उन्हें मंत्री पद से हटाकर गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारी जैसे ही रंजीत एवेन्यू में जमा होकर मजीठिया की कोठी की ओर बढ़े तो पुलिस ने उन्हें रोका। दोनों ओर से हाथापाई और झड़प हुई।

अमृतसर ग्रामीण और शहरी इकाइयों के कांग्रेसी नेता सुबह सुखजिंदर राज सिंह लाली, राजीव भगत और गुरजीत सिंह औजला के नेतृत्व में जुटे थे। कांग्रेसी नेताओं ने पंजाब सरकार की जनविरोधी नीतियों की निंदा करते हुए सरकार को आम व गरीब विरोधी बताया। रैली के बाद जब कांग्रेसी वर्कर मजीठिया के घर का घेराव करने जाने लगे तो वहां तैनात पुलिस बल ने कांग्रेसी वर्करों को बैरीकेड लगाकर रोक लिया।


पुलिस से हाथापाई और झड़प में लाली की पगड़ी उतर गई। पुलिस कर्मचारियों ने लाली से मारपीट की जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए। जब कांग्रेसी वर्करो ने इसका विरोध किया तो पुलिस ने पूर्व मंत्री सरदूल सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष जोगिंदर पाल सिंह ढींगरा, हरमिंदर सिंह गिल, अमन गुमटाला, संगत सिंह, संदीप गौरसी, अमरिंदर जीत सिंह , गुरमुख मोहन भंडारिया को गिरफ्तार कर लिया। बाद में इन नेताओं को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed