फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   PUNBUS superintendent arrested while taking bribe of 20 thousand rupees

Amritsar News: पनबस का सुपरिंटेंडेंट 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Thu, 22 May 2025 07:26 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 07:26 PM IST
विज्ञापन
PUNBUS superintendent arrested while taking bribe of 20 thousand rupees
-अमृतसर के ट्रांसपोर्टर से सिक्योंरिटी राशि जारी करने की मंजूरी देने के लिए प्रति बस पांच हजार रुपये मांग रहा था
विज्ञापन

---
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। विजिलेंस ब्यूरो ने सेक्टर-17 चंडीगढ़ स्थित डायरेक्टर स्टेट ट्रांसपोर्ट-कम-एमडी पनबस के कार्यालय में तैनात सुपरिंडेंटेंट जगजीवन सिंह को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ने वीरवार को जाल बिछाया था। इसके आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

विजिलेंस ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने बताया कि अमृतसर के गांव धरड़ निवासी एवं एक निजी ट्रांसपोर्टर ने इस आशय की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया था कि उक्त आरोपी दो लाख रुपये की जमा सिक्योरिटी राशि जारी करने की मंजूरी देने के लिए पांच हजार रुपये प्रति बस (कुल 20 हजार रुपये) की मांग कर रहा था। शिकायतकर्ता ने मांग के ठोस सबूत के तौर पर रिकॉर्ड की गई बातचीत को पेश किया। शिकायत के अनुसार रिफंड का पैसा शिकायतकर्ता की चार बसों से संबंधित है। उसे वर्ष-2014 से 2020 के बीच किलोमीटर स्कीम के तहत पनबस को लीज पर दिया गया था। आवश्यक दस्तावेज जमा करने और मई 2023 में डिपो मैनेजर अमृतसर से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त करने के बावजूद उनकी फाइल को जानबूझकर तीन साल से छोटे-मोटे बहाने बनाकर देरी की गई थी। प्रवक्ता ने कहा कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की फ्लाइंग स्क्वाॅड ने एक जाल बिछाया। इस दौरान आरोपी को सुपरिंडेंटेंट कार्यालय के बाहर दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया।
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत विजिलेंस ब्यूरो के पुलिस स्टेशन फ्लाइंग स्क्वाॅड-1 पंजाब मोहाली में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed