{"_id":"5f9830ff8ebc3e9bf52fad22","slug":"psgpc-reviews-preparations-prakash-parv-committees-made-living-anchor-sangat-amritsar-news-pkl392274043","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएसजीपीसी ने की प्रकाश पर्व की तैयारियों की समीक्षा, संगतों के रहने और लंगर के लिए बनाई गईं कमेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएसजीपीसी ने की प्रकाश पर्व की तैयारियों की समीक्षा, संगतों के रहने और लंगर के लिए बनाई गईं कमेटियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान स्थित एतिहासिक गुरुद्वारा साहिबान का संचालन करने वाली संस्था इवेक्यू ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड (ईटीपीबी) ने पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सतवंत सिंह व अन्य सदस्यों के साथ बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता ईटीपीबी के चेयरमैन डॉ. आमिर अहमद ने की। इस दौरान नवंबर में श्री गुरु नानक देव जी के 551वें प्रकाश पर्व पर आयोजित धार्मिक समागमों में शामिल होने के लिए हिंदुस्तान सहित दूसरे देशों से आने वाले श्रद्धालुओं के रहने व लंगर के प्रबंधों को अंतिम रूप दिया गया। इसके लिए कमेटियों का गठन किया गया है।
डॉ. आमिर अहमद ने कहा बताया कि पाकिस्तान सरकार ने भारत से आने वाले तीन हजार श्रद्धालुओं को गुरुद्वारा ननकाना साहिब के दर्शनों का वीजा जारी करने का फैसला लिया है। इन सभी श्रद्धालुओं को गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब परिसर में स्थित सरायों में ठहराया जाएगा। कोरोना के कारण किसी भी श्रद्धालु को गुरुद्वारा परिसर से बाहर जाने की आज्ञा नहीं होगी। बैठक में गुरुद्वारा श्री करतारपुर कॉरिडोर की पहली वर्षगांठ के अवसर पर गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब में भी धार्मिक समागम करवाए जाने का फैसला लिया गया। बैठक में पीएसजीपीसी के अध्यक्ष भाई सतवंत सिंह ने एक बार फिर भारत सरकार से करतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग की। उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुद्वारा करतारपुर साहिब से एक नगर कीर्तन भी सजाया जाएगा।