फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   PRTC and Panbus union strike for three days in Punjab

पंजाब में फिर थम जाएंगे बसों के पहिए: एक नहीं तीन दिन तक चक्का जाम, PRTC और पनबस यूनियन की हड़ताल

Fri, 03 Jan 2025 06:43 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 03 Jan 2025 06:43 PM IST
सार

पंजाब में एक बार फिर से चक्का जाम होगा। इस बार पीआरटीसी और पनबस यूनियन ने हड़ताल पर जाने की चेतावनी दे दी है। यह हड़ताल एक दिन नहीं बल्कि तीन दिन तक चलेगी। इस वजह से बसों के पहिए पूरी तरह से थम जाएंगे। 

विज्ञापन
PRTC and Panbus union strike for three days in Punjab
लुधियाना बस स्टैंड। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में बसों के पहिए फिर से थम जाएंगे। इससे लोगों का खासी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। अगर जो कोई भी छह जनवरी (सोमवार) से अगले तीन दिन तक बसों से यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं वो अपनी योजना को स्थगित कर दें। क्योंकि पीआरटीसी और पनबस यूनियन ने छह जनवरी से चक्का जाम करने की चेतावनी दी है। इससे पहले 30 दिसंबर को भी पंजाब में वाहनों की आवाजाही थम गई थी। पंजाब बंद के चलते सरकारी, निजी और तमाम तरह की यातायात सेवा प्रभावित हुई थी। ऐसी स्थिति एकबार फिर से बन सकती है। 

विज्ञापन


लंबे समय से सरकार से अपनी मांगों को मनवाने के लिए संघर्ष कर रहे पीआरटीसी और पनबस यूनियन ने आप सरकार से आर-पार की लड़ाई करने का मन बना लिया है। यूनियन नेता जोध सिंह ने कहा कि मुलाजिमों ने पहले रोडवेज डिपो पर हड़ताल करने का फैसला किया था, लेकिन राज्य स्तरीय यूनियन के आदेश पर अब 6 जनवरी से तीन दिन चक्का जाम करेंगे। 
विज्ञापन


मंत्रियों को दिया जा चुका है ज्ञापन
उन्होंने कहा कि मौजूदा समय की सरकार से वह अपनी मांगों को मनवाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें आश्वासन देकर वापिस भेज दिया जाता है। इस बार पूरे सूबे में ही सरकारी बस सेवा 3 दिन के लिए बंद रखी जाएगी। इस संघर्ष के लिए वह पिछले महीने से ही राज्य भर के मंत्रियों को ज्ञापन दे चुके हैं। लेकिन सरकार ने उनकी जायज मांगों को नजरअंदाज किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं यूनियन की मुख्य मांगें
प्रधान जोध सिंह ने कहा कि उनकी मुख्य मांगें आउटसोर्स के आधार पर कार्य कर रहे कर्मचारियों को पक्का करना, समान काम समान वेतन सिद्धांत लागू करना और ब्लैक लिस्ट किए कर्मचारियों को दोबारा ड्यूटी पर लिए जाने की मांग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed