{"_id":"57d6d4da4f1c1b912cd47718","slug":"protest-pathankot-protest-protest-to-prevent-wild-animals-pathankot-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में बंदरों, जंगली सुअरों से निजात दिलाने को प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में बंदरों, जंगली सुअरों से निजात दिलाने को प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
Updated Mon, 12 Sep 2016 09:46 PM IST
विज्ञापन
पठानकोट में कांग्रेस नेता विनय महाजन की अगुवाई में रोष प्रदर्शन करते धार क्षेत्र के गांवों के लोग।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धार क्षेत्र के गांवों में बंदरों और जंगली सुअरों के कारण किसानों की फसल तबाह हो रही है। शिकायतों के बाद भी समस्या का समाधान ने होने पर लोगों ने पंजाब कांग्रेस सचिव एवं हल्का इंचार्ज विनय महाजन की अगुवाई में सरकार, प्रशासन व वन विभाग के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।
कांग्रेस नेता महाजन ने कहा कि अर्ध पहाड़ी क्षेत्र धार ब्लाक के किसानों में बंदरों और जंगली सूअरों का खौफ है। बंदर और सुअर किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं। बंदरों के आतंक से कई किसान पहले ही सब्जियां और खासकर मक्की (छल्ली) बीजना बंद कर चुके हैं।
इससे जमीन बेकार पड़ी है। अब तो कई किसानों ने धान की फसल भी बीजना बंद कर दी है। बंदर घरों के समान को भी उठाकर ले जा रहे हैं। बंदर छतों पर सुखाने के लिए रखी खाद्य सामग्री, अनाज, कपड़े को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा राहगीरों भी काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। छोटे-छोटे बच्चों को घर में अकेले छोड़ना खतरे से खाली नहीं है। स्थानीय लोगों ने बताया कि अकाली-भाजपा सरकार ने चुनावों से पूर्व वायदा किया था कि सत्ता में आने पर इस समस्या से निजात दिलाई जाएगी।
सत्ता में आने के बावजूद सरकार ने इस पर नियंत्रण करने का प्रयास नहीं किया है। जिससे लोगों में सत्तासीन सरकार के खिलाफ रोष व्याप्त है।
महाजन ने कहा कि हिमाचल की तरह यहां भी बंदरों को मारने की इजाजत किसानों को दी जाए। ताकि अर्ध पहाड़ी क्षेत्र के किसान चैन की सांस ले सके। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस उपप्रधान पप्पू राम, करतार सिंह, संदीप शर्मा, गुड्डो देवी, सूबेदार श्याम सिंह, कैप्टन प्रीतम चंद, रत्न लाल, सुरजीत चिब्बड़, पूर्व सरपंच प्रकाश चंद, फौजा सिंह, तरसेम लाल भगत मौजूद थे।