फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   protest, pathankot protest, farmer protest in pathankot, officer office lock in pathanlot, amritsar

पठानकोट में मांगों की अनदेखी डैम अधिकारी के कार्यालय पर जड़ा ताला

Wed, 16 Mar 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Wed, 16 Mar 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
protest, pathankot protest, farmer protest in pathankot, officer office lock in pathanlot, amritsar
पठानकोट में प्रदर्शन करते किसान और कांग्रेसी। - फोटो : amarujala
प्रदेश सरकार की ओर से शाहपुरकंडी के किसान बैराज औसती परिवारों की सुध न लिए जाने पर कांग्रेस बैराज औसती परिवारों के समर्थन उतरी है।
विज्ञापन


कांग्रेस किसान व खेत मजदूर सैल के जिला चेयरमैन ठाकुर अमित मंटू के नेतृत्व में कमेटी ने जुगियाल के गोल मार्केट से रणजीत सागर बांध तक काले झंडे लेकर रोष मार्च निकाला और बांध अधिकारियों का घेराव किया। प्रदर्शन के बाद बैराज औसती संघर्ष कमेटी के प्रधान दयाल सिंह मरणव्रत पर बैठ गए। घेराव के बाद भी जब डैम के चीफ इंजीनियर समस्या सुनने बाहर नहीं आये तो कांग्रेस नेता अमित मंटू ने उनके कार्यालय में ताला लगा दिया।

प्रदेश सरकार ने 1992-93 में लिखित रूप में वादा किया था कि जिस किसान की एक मरला भी भूमि बैराज के क्षेत्र में आएगी, उसके घर के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। इसके बाद भी अभी तक नौकरी नहीं दी गई है। किसान बैराज औसती संघर्ष कमेटी मांगों को लेकर संघर्ष कर रही है। लमांगों को सरकार गंभीरता से नहीं ले रही है।
विज्ञापन


इस दौरान अमित मंटू ने कहा कि बैराज औसतियों के इस संघर्ष में वह हर समय उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की वादाखिलाफी से डेढ़ सौ परिवार धक्के खाने को मजबूर हैं। उन्होने कहा कि सरकारी नुमाइंदे अपने चहेतों को नौकरियां दे रहे हैं। इससे किसान परिवारों के सदस्यों को नौकरियां नहीं मिल पाईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघर्ष कमेटी के प्रधान दयाल सिंह ने कहा कि औसती परिवारों को अधिकार मिलने तक वह मरणव्रत पर बैठे रहेंगे। उन्होंने बताया कि वह अपनी मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख चुके हैं। प्रधानमंत्री के मामले की जांच के लिए आदेश पत्र भी जारी किया है। अधिकारियों ने उस आदेश पत्र को ही गायब कर दिया है।


उन्होंने कहा कि डीसी को जब  समस्या बताई तो उन्होंने कहा कि सरकार ही मामले में कोई निर्णय लेगी। इस मौके पर शिंगारा सिंह, गुरदीप सिंह, त्रिलोक सिंह, कुलदीप सिंह, कुलविंद्र सिंह, स्वर्ण सिंह, सुरिंद्र सिह, दीपक सिंह, जसवीर सिंह, सुभाष सिंह, अमनदीप सिंह, अरुण सिंह, करनैल सिंह, जगजीत सिंह, राजेश पाल, लखविंद्र सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed