फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   protest, pathankot, jammu mail shift on cant station, pathankot, amritsar

जम्मू मेल को कैंट रेलवे स्टेशन पर शिफ्ट करने का विरोध

Wed, 29 Jun 2016 09:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Wed, 29 Jun 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
protest, pathankot, jammu mail shift on cant station, pathankot, amritsar
पठानकोट रेलवे स्टेशन पर रोष जताते व्यापार मंडल के सदस्य। - फोटो : amarujala
जम्मू मेल को एक जुलाई से पठानकोट से कैंट रेलवे स्टेशन शिफ्ट किए जाने के फैसले के खिलाफ बुधवार को व्यापारियों ने रोष प्रदर्शन किया। साथ ही रेल प्रशासन से इस फैसले को वापस लेने की मांग की। मांग पूरी न होने पर व्यापारियों ने संघर्ष शुरू करने का एलान किया।  
विज्ञापन


प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे व्यापार मंडल पठानकोट के प्रधान भारत महाजन ने बताया उनकी अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने डीआरएम से मिलकर जम्मू में कैंट रेलवे स्टेशन पर शिफ्ट करने का फैसला वापस लेने की मांग की थी। डीआरएम ने जम्मू मेल का स्थानांतरण किसी भी हालत में रोकने से इंकार कर दिया। सांसद विनोद खन्ना और विधायक अश्वनी शर्मा आश्वासन देने के बाद भी यह फैसला वापस नहीं कर सके। 
विज्ञापन


भारत महाजन ने बताया ट्रेन शिफ्ट हो जाने से लोगों और पर्यटकों को बाजार में आना बंद हो जाएगा। इससे व्यापार पर असर पड़ेगा। व्यापारियों ने रेलवे प्रशासन से यह फैसला वापस लेकर जम्मू मेल पठानकोट रेलवे स्टेशन से ही चलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर राजेश शर्मा, अमित नैयर,  कुलदीप सिंह, विकास विग, एनआर सोढी, सुनील महाजन, चाचा वेद प्रकाश, रमेश अरोड़ा, कमल शर्मा, राजेश पुरी, रमन हांडा, करण कुंद्रा, दविंद्र मिंटू, राजेन्द्र मेहता, अजय कोहली, सुरेश महाजन, अश्विनी गप्पा, रामपाल भंडारी राजीव काला, मनू महाजन मौजूद थे। 

 
दैनिक यात्रियों ने भी किया विरोध
जम्मू मेल में रोजाना सफर करने यात्री रवि खजुरिया, अशोक, महेंद्र, मनोहर, राकेश, गुरमीत, सुरेंद्र, बंटी, दीपक, बलविन्द्र, अवतार, प्रेम शर्मा, बॉबी, सुनील, राजू, राम लुभाया, कृष्णा, करन ने बताया पठानकोट स्टेशन शहर के बीच में होने के कारण यहां पर पहुंचना आसान है। यह ट्रेन कैंट स्टेशन शिफ्ट हो गई तो काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। इन्होंने भी रेल प्रशासन से यह फैसला वापस लेने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed