फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   protest, gurdaspur protest, protest for delay demand, engineer protest, gurdaspur, amritsar

गुरदासपुर में लंबित मांगें पूरी न होने पर दी संघर्ष की चेतावनी

Sun, 10 Apr 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Sun, 10 Apr 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
protest, gurdaspur protest, protest for delay demand, engineer protest, gurdaspur, amritsar
गुरदासपुर में इंजीनियर्स को संबोधित करते वक्ता। - फोटो : amarujala
काउंसिल ऑफ डिप्लोमा इंजीनियर्स पंजाब की गुरदासपुर में हुई बैठक में काउंसिल ऑफ डिप्लोमा इंजीनियर्स के सभी इंजीनियरों ने काफी समय से लंबित मांगों को लेकर संघर्ष की चेतावनी दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजाब के समूह सरकारी विभागों, बोर्डों, कारपोरेशनों टेक्निकल, इंजीनियर, सहायक इंजीनियर, प्रमोटी एसडीओ और कार्यकारी इंजीनियर राज्य स्तरीय संगठन की एपेक्स बॉडी काउंसिल ऑफ डिप्लोमा इंजीनियर्स अपनी मांगों को लेकर संघर्ष करती आ रही है लेकिन सरकार उनकी तरफ कोई ध्यान ही नहीं दे रही है।
विज्ञापन


बैठक में पहुंचे काउंसिल के चेयरमैन इंजी. मनजिंदर सिंह मत्तेनंगल और सचिव इंजी. सुखविंदर सिंह बागोवानी ने अपने संबोधन में सदस्यों और सरकार को आगाह किया कि वह चल रहे लोक हित के  कामों को पूरी तनदेही के साथ करने के लिए तत्पर रहते हैं। वह कभी नहीं चाहते कि इनमें किसी प्रकार की रुकावट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि लंबित मांगों की तरफ जल्द कोई ध्यान न दिया गया तो काउंसिल में शामिल पंजाब सहित, हिमाचल, हरियाणा, जम्मू कश्मीर और यूटी चंडीगढ़ के समूह काउंसिल की राज्य स्तरीय बैठक में अगली कार्रवाई करने का फैसला लिया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।


बैठक में काउंसिल के चेयरमैन मत्तेनंगल व सचिव बागोवानी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर इंजीनियर रजिंदर गौर, इंजी.रछपाल सिंह, इंजी.निर्मल सिंह भंगू, इजी.नरेश कुमार, इजी. भुपिन्दर सिंह सोमल, इजी. रजिंदर कक्कड़, इजी.कुलबीर सिंह, इजी.दविंदर सिंह, इजी.बरिंदर सिंह, इजी.रणजीत सिंह, इजी.हेम राज, इजी.सुखविंदर सिंह खैहरा, इजी.गुरजीत सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed