फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   protest, garhshankar protest, protest against slatter house, congress protest, amritsar

गढ़शंकर में बूचड़खाने के खिलाफ कांग्रेसियों का धरना

Sun, 28 Aug 2016 09:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Sun, 28 Aug 2016 09:18 PM IST
विज्ञापन
protest, garhshankar protest, protest against slatter house, congress protest, amritsar
गढ़शंकर में रोष प्रदर्शन करते कांग्रेसी कार्यकर्ता। - फोटो : amarujala
गांव खानपुर में बनने जा रहे बूचड़खाने के विरोध में रविवार को कांग्रेसियों ने गढ़शंकर-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर चक्क फुल्लू अड्डे में रोष धरना लगाकर आधा घंटा ट्रैफिक जाम किया। धरना पंजाब प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश कन्वीनर पंकज कृपाल एडवोकेट के नेतृत्व में लगाया गया। 
विज्ञापन


इस दौरान कृपाल ने कहा कि अकाली विधायक सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठां ने आश्वासन दिया था कि गढ़शंकर में कोई बूचड़खाना नहीं बनेगा और मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने खानपुर में खुलने वाले बूचड़खाने की मंजूरी रद्द कर दी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि असलीयत में बूचड़खाने के मालिकों को विभिन्न सरकारी विभागों की तरफ से 6 एनओसी मिल चुकी हैं और उन्होंने बूचड़खाने का निर्माण शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्वामी कृष्णानंद महाराज का लापता होना भी इसी बूचड़खाने के निर्माण से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि इस सारी घटना के पीछे अकाली-भाजपा सरकार और विधायक सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठां की गहरी साजिश है।


उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बूचड़खाने का निर्माण न रुका तो विधायक राठां के घर का घेराव किया जाएगा। इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस गढ़शंकर के अध्यक्ष मा. सरवण राम, कमलजीत संघा, हरबंस कौर, लक्ष्मण सिंह सरपंच, पृथ्वी सिंह, रानी भट्टी, दिलबर सिंह, दर्शन सिंह सरपंच, मोहन सिंह, डॉ. संदीप वर्मा, मदन लाल और संतोख सिंह अलीपुुर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed