फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Prisoner hangs in Batala fear of going back to jail

बटाला में जेल वापस जाने के डर से कैदी ने लगाया फंदा

Tue, 23 Mar 2021 10:50 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Prisoner hangs in Batala fear of going back to jail
बटाला। जेल वापस जाने के डर से एक कैदी ने घर में लगे पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक बटाला के गांव धंधोई का रहने वाला था। पुलिस चौकी ऊधनवाल ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बटाला के सिविल अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस चौकी ऊधनवाल के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि सतनाम सिंह (50) पुत्र जागीर सिंह ने 2017 में अपनी चाची की हत्या कर दी थी। मामले में उसे 20 साल की कैद हुई थी। वह सजा काट रहा था लेकिन कोरोना के कारण 2020 में सरकार ने जेल में सजा काट रहे कैदियों को घर भेज दिया था। एक साल से सतनाम घर में ही था। उसे 8 अप्रैल को जेल लौटना था। जेल वापस जाने के डर के कारण वह परेशान रहता था। इसी परेशानी में सतनाम सिंह ने मंगलवार सुबह घर में लगे पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने सतनाम सिंह की पत्नी कुलविंदर कौर के बयान पर 174 की कार्रवाई कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed