{"_id":"6a9abb746070dd4cd108df3a","slug":"power-outage-at-esi-hospital-for-four-days-emergency-ward-also-empty-amritsar-news-c-59-1-asr1004-119413-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: ईएसआई अस्पताल में चार दिन से बिजली गुल, इमरजेंसी वार्ड भी खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: ईएसआई अस्पताल में चार दिन से बिजली गुल, इमरजेंसी वार्ड भी खाली
Fri, 04 Sep 2026 06:07 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Fri, 04 Sep 2026 06:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली ठीक करने में जुटे पावरकॉम कर्मी, गंभीर मरीजों को अन्य अस्पताल भेजा जा रहा : एमएस
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। मजीठा रोड स्थित ईएसआई अस्पताल में पिछले चार दिनों से बिजली गुल है। इससे मरीजों और अस्पताल स्टाफ को परेशानी हो रही है। सोमवार को स्टोर रूम के पास बने बिजली के कमरे में आग लगने से आपूर्ति प्रभावित हुई।
शुक्रवार को छुट्टी के कारण अस्पताल के अधिकांश हिस्से बंद रहे, इमरजेंसी वार्ड भी खाली था। पिछले तीन दिनों से डॉक्टर पेड़ों के नीचे बैंच लगाकर मरीजों की जांच कर रहे थे। मेडिकल सुपरिंटेंडेंट अश्विनी कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पावरकॉम के कर्मचारी बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटे हैं। बिजली न होने पर भी सीनियर और जूनियर डॉक्टर मरीजों की जांच कर दवाएं दे रहे हैं। गंभीर मरीजों को गुरु नानक देव अस्पताल या सिविल अस्पताल रेफर किया जा रहा है। बिजली जल्द बहाल होने की उम्मीद है।
- फोटो - 11, 12