फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Power meter reader's arrest charged of Corruption

पावरकॉम का मीटर रीडर गिरफ्तार

Wed, 13 Nov 2013 11:45 PM IST
अमर उजाला, अमृतसर
अमर उजाला, अमृतसर Updated Wed, 13 Nov 2013 11:45 PM IST
विज्ञापन
Power meter reader's arrest charged of  Corruption
अमृतसर। विजिलेंस ब्यूरो ने पावरकॉम विभाग के एक मीटर रीडर को तीन हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


 आरोपी नरिंदर सिंह गांव फतियांबाद में पावर काम कार्यालय में मीटर रीडर लगा हुआ है।

विजिलेंस ब्यूरो के एसएसपी मुखमिंदर सिंह मान ने बताया कि शिकायतकर्ता बलबीर कुमार पुत्र रेशम लाल निवासी गांव फतियांबाद ने 19 सितंबर 2013 को बिजली विभाग के पास शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके घर पर लगे मीटर का बिजली बिल डोमेस्टिक के बजाय कामर्शियल रेट के हिसाब से आ रहा है।
विज्ञापन


इसकी जांच के लिए मेरे बिजली के बिल ठीक किए जाएं। विभाग ने मामले की जांच की जिम्मेदारी मीटर रीडर नरिंदर सिंह को दे दी। नरिंदर सिंह ने बलबीर कुमार को कहा कि वह उसकी मीटर संबंधी रिपोर्ट ठीक करके भेजने के लिए पांच हजार रुपये लेगा। दोनों में सौदा तीन हजार रुपये में तय हो गया। बलबीर कुमार ने इसकी शिकायत विजिलेंस ब्यूरो को दे दी। ब्यूरो के अधिकारियों ने बलबीर की शिकायत पर नरिंदर सिंह को बलबीर कुमार से तीन हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed