फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Poor people will get one kg flour in one rupee

गरीबों को एक रुपये किलो आटा

Fri, 18 Oct 2013 10:20 PM IST
अमर उजाला, श्री राम तीर्थ (अमृतसर)
अमर उजाला, श्री राम तीर्थ (अमृतसर) Updated Fri, 18 Oct 2013 10:20 PM IST
विज्ञापन
Poor people will get one kg flour in one rupee
 अमृतसर में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा है कि राज्य में आटा-दाल स्कीम के तहत गरीब परिवारों को अब एक रुपये किलो की दर से आटा दिया जाएगा। अब तक यह आटा 4 रुपये किलो के हिसाब से दिया जा रहा था।
विज्ञापन


इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने इस योजना के अधीन परिवारों की संख्या 15 लाख के बढ़ाकर 30 लाख किए जाने की भी घोषणा की। योजना शुक्रवार से लागू कर दी गई है। बादल शुक्रवार को कस्बा राम तीर्थ में 115 करोड़ से बनने वाले श्री वाल्मीकि तीर्थ मंदिर की आधारशिला रखने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री ने कहा कि इस ऐतिहासिक अवसर पर गरीब आदमी को दो वक्त की रोटी देने के लिए आटा-दाल स्कीम का विस्तार करना महर्षि वाल्मीकि जी को सच्ची श्रद्धांजलि है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने लोगों से महर्षि द्वारा दिखाए मार्ग पर चलने की अपील की और कहा कि उनकी सरकार ने राजनीतिक लाभ लेने के लिए यह समागम नहीं करवाया है, बल्कि भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षा का प्रचार एवं प्रसार करने के लिए करवाया है। बादल ने कहा कि उनकी सरकार ने गरीबों के उत्थान के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं।

कल्याणकारी योजनाएं शुरू  किए जाने के बारे में बादल ने उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल द्वारा लिए गए फैसलों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि लोगों के कल्याण के लिए आरंभ की गई योजनाएं सुखबीर के दिमाग की ही खोज हैं।

अकाली-भाजपा सरकार राज्य की विरासत, इतिहास और संस्कृति को संभालने के लिए बड़े प्रयास कर रही है। इसके तहत करतारपुर में जंग-ए-आजादी, अमृतसर में वार मेमोरियल, खुरलगढ़ (होशियारपुर) में भगत रविदास जी की यादगार और श्री आनंदपुर साहिब में भाई जैता जी की यादगार स्थापित की जा रही है।

 बादल ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी देश के ही नहीं बल्कि समस्त मानवता के पथ प्रदर्शक थे। रामायण के रचयिता वाल्मीकि जी विश्व के पहले कवि और संस्कृत के विद्वान थे। रामायण में दिया राम राज्य का संदेश आज हम सभी को अपनाने की जरूरत है।

दो साल में बनेगा वाल्मीकि तीर्थ
बादल ने घोषणा की कि ऐतिहासिक वाल्मीकि तीर्थ स्थल का निर्माण अगले दो माह में शुरू हो जाएगा।, जोकि दो वर्ष में पूरा होगा। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट का नक्शा गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के भवन निर्माण कला विभाग ने तैयार किया है। नक्शे को स्वीकृति दी जा चुकी है।


फोरलेन होगी अमृतसर-राम तीर्थ सड़क
बादल ने कहा कि डॉ. हरगोबिंद खुराना स्कीम जिसके अंतर्गत मैट्रिक में 80 प्रतिशत से अधिक अंक लेने वाले विद्यार्थियों को वार्षिक तीस हजार रुपये छात्रवृत्ति दिए जाते हैं, गरीब लोगों को ऊंचा उठाने के लिए सरकार का एक उद्यम है। बादल ने श्री वाल्मीकि जी तीर्थ पर नतमस्तक होने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की आवक को देखते हुए अमृतसर-राम तीर्थ सड़क को चार मार्गी करने का ऐलान भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed