फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Policeman died in accident in Amritsar

Amritsar: तेज रफ्तार इनोवा ने बाइक को मारी टक्कर, दस फुट ऊपर उछला कोर्ट में तैनात पुलिसकर्मी, मौत

Mon, 11 Sep 2023 01:51 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 11 Sep 2023 01:51 PM IST
सार

मृतक के पिता दलबीर सिंह ने बताया कि उनका बेटा हरप्रीत सिंह पंजाब पुलिस में है और अमृतसर जिला व सत्र न्यायलय में समन तामील कराने की ड्यूटी करता था। शनिवार देर शाम हरप्रीत खासा इलाका के एक गांव में अदालत का समन तामील करवाने गया था। लौटते वक्त हादसा हो गया।

विज्ञापन
Policeman died in accident in Amritsar
demo pic

विस्तार

अमृतसर में पुलिस चौकी खासा क्षेत्र अमृतसर-लाहौर हाईवे पर स्थित गेट नंबर 6 के सामने इनोवा तथा मोटरसाइकिल में टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया। मरने वाला अमृतसर के जिला व सत्र न्यायलय में तैनात था। पुलिस ने इनोवा को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक फरार हो गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab: डेरा ब्यास पहुंचे हरियाणा के सीएम मनोहर लाल, बाबा गुरिंदर ढिल्लों से मुलाकात कर लिया आशीर्वाद
विज्ञापन


मृतक के पिता दलबीर सिंह ने बताया कि उनका बेटा हरप्रीत सिंह पंजाब पुलिस में है और अमृतसर जिला व सत्र न्यायलय में समन तामील कराने की ड्यूटी करता था। शनिवार देर शाम हरप्रीत खासा इलाका के एक गांव में अदालत का समन तामील करवाने गया था। शाम करीब सात बजे जब वह अपने घर गुमनापुरा लौट रहा था तो रास्ते में तेज रफ्तार इनोवा ने उसकी मोटर साइकिल को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह करीब दस फीट ऊपर हवा में उछलकर सड़क पर गिर गया। हादसे के बाद आरोपी चालक इनोवा छोड़कर फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने हरप्रीत सिंह को पास के अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed