फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Police raid on fake de addiction center in Amritsar, 15 youths rescued

Punjab: किराये के मकान में चल रहा था धंधा... अंदर कैद थे 15 युवक, रेड करने पहुंची पुलिस के भी उड़े होश

Wed, 29 Jan 2025 08:57 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 29 Jan 2025 08:57 PM IST
सार

अमृतसर के फोकल प्वाइंट इंडस्ट्री एरिया में एक फर्जी नशा मुक्ति केंद्र चलाया जा रहा था। पुलिस ने रेड कर यहां से 15 युवकों को छुड़वाया है। इन युवकों को पिछले तीन-चार महीना से बंधक बनाकर रखा गया था।

विज्ञापन
Police raid on fake de addiction center in Amritsar, 15 youths rescued
मृतक के परिजनों के लापता होने से पुलिस की परेशानी बढ़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के अमृतसर में पुलिस ने एक घर पर रेड की। अंदर का नजारा देख पुलिस भी हैरान रह गए। मकान के एक हॉल में 15 युवक कैद थे। पुलिस ने सभी युवकों को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि ये सभी युवक तीन-चार महीने से बंधक बनाकर रखे गए थे। 
विज्ञापन


अमृतसर के फोकल प्वाइंट इंडस्ट्री एरिया में एक फर्जी नशा मुक्ति केंद्र चलाया जा रहा था। पुलिस ने रेड कर यहां से 15 युवकों को छुड़वाया है। इन युवकों को पिछले तीन-चार महीना से बंधक बनाकर रखा गया था। वहीं रेड करने के बाद पुलिस की ओर से नशा छुड़ाओ केंद्र को सील कर दिया गया है। हालांकि इस केंद्र को चलाने वाले आरोपी पुलिस के आने से पहले ही फरार हो गए।
विज्ञापन

 
युवकों को दो दिन दी दवाई, हॉल में किए बंद
जानकारी के अनुसार यह फर्जी नशा मुक्ति केंद्र अर्शदीप सिंह और विशाल सिंह नाम के दो युवक चला रहे थे। इन दोनों ने फोकल प्वाइंट एरिया में एक इमारत किराये पर ली हुई थी। यह दोनों युवक यहां पर नशा छुड़ाओ केंद्र चला रहे थे। पिछले करीब तीन चार महीने से 15 युवकों को यहां पर नशा छुड़वाने को लेकर भर्ती किया गया था, लेकिन इस दौरान पहले एक-दो दिन ही युवकों को दवाई दी गई। उसके बाद इनको एक हॉल में बंद कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घरवालों से मिलने नहीं देते थे आरोपी
यहां तीन महीने से बंधक बने युवकों ने सूरज की रोशनी तक नहीं देखी थी। वहीं परिवार वालों को भी सप्ताह में केवल एक बार ही मिलने दिया जाता था। इसके अलावा यहां पर कोई भी डॉक्टर जांच के लिए नहीं आता था। युवकों के परिवार वाले जब मिलने आते तो उनको वापस भेज दिया जाता। जब पारिवारिक सदस्यों को संदेह हुआ तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने रेड की और सभी बंधक युवकों को छुड़वाया। फिलहाल सभी युवकों को अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया गया है और केंद्र चला रहे आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। दोनों आरोपी फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed