फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   People are troubled by traffic jam

Amritsar News: ट्रैफिक जाम से लोग परेशान

Sun, 13 Oct 2024 10:51 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
People are troubled by traffic jam
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। किसान जत्थेबंदियों की ओर से राज्य भर में रोष प्रदर्शन किए गए। दोपहर 12 से 3 बजे तक जगह-जगह रेल व सड़क यातायात रोक किसानों ने रोष रैलियां की। अमृतसर-अटारी हाईवे स्थित पुतलीघर चौक में किसान नेताओं रत्न सिंह रंधावा व सुच्चा सिंह अजनाला की अगुवाई में किसानों ने यातायात अवरुध किया। इससे लगे जाम के चलते लोगों को ट्रैफिक संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ा।

अमृतसर रेलवे स्टेशन से छेहरटा को जाते रास्ते के बीच में पडते पुतलीघर चौक के एक तरफ रास्ते पर किसानों के बैठ कर धरने देने के कारण ट्रेफ्कि पुलिस को ट्रेफ्कि को दूसरे मार्ग पर डवर्ट करना पड़ा। पुलिस अधिकारी एसएस संधू के समझाने पर किसान सडक के एक रास्ते पर ही बैठे जबकि सडक के दूसरे रास्ते पर वाहनों के लिए रास्ता खोल दिया गया। इसी तरह बीआरटीएस मार्ग भी वाहन चालकों की सुविधा के लिए खोल दिया गया । इसी तरह रईया, मजीठा, जंडियाला, फतेहगढ चूडियां रोड,अजनाला, अटारी, ब्यास, तरनतारन रोड आदि पर आयोजित रैलियों के दौरान धर्म सिंह, पलविंदर सिंह, धनवंत सिंह, गुरदेव सिंह निर्मल सिंह, लखबीर सिंह निजाम पुरा, धन्ना सिंह, डा सतनाम सिंह, बलबीर सिंह, रविंदर सिंह व गुरमेज सिंह आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन

पठानकोट में लदपालवां टोल प्लाजा पर अमृतसर रोड जाम किया गया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। हालांकि इस दौरान बीच में फंसी एंबुलेंस को जाने दिया गया। किसान नेताओं ने कहा कि पंजाब के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के मंत्री लाल चंद कटारूचक अपने जिले पठानकोट में धान की खरीद और भुगतान नहीं करवा सके हैं। उन्होंने कहा कि यदि सरकारें हमारी मांगों को लेकर गंभीर न हुई तो संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर संघर्ष तेज किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed