{"_id":"8b94e3a596b1027607b36400a72b83d4","slug":"pathankot-mining-protest-against-chakki-river-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों ने खनन माफिया को भगाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों ने खनन माफिया को भगाया
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
Updated Wed, 03 Jun 2015 10:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चक्की दरिया में बाढ़ को रोकने के लिए प्रशासन की ओर तरह-तरह के उपाय किए जाते हैं। इस बार दरिया के किनारों को क्रेट से बांधने का कार्य किया जा रहा है ताकि बारिश में लोगों को राहत मिल सके। इसके लिए कंपनी को ठेका दिया गया है लेकिन वहीं माइनिंग माफिया के कुछ कारिंदे इस काम में रुकावट डाल रहे हैं। काम करने देने के लिए कंपनी से पैसे की मांग की जा रही है।
चक्की दरिया के क्षेत्र बेदी बजरी कंपनी से लेकर सैली कुलिया तक के 1070 फुट के क्षेत्र में सरकार की ओर से एसबी कंस्ट्रक्शन कंपनी को ठेका दिया गया है। यह ठेका 65 लाख का है और कंपनी को इस कार्य को मुकम्मल करने के लिए 30 जून 2015 तक का समय दिया गया है। इसलिए कंपनी की ओर से तेजी से ड्रेनेज विभाग की देखरेख में कार्य किया जा रहा है।
बुधवार को काम करते समय अचानक माइनिंग माफिया के कारिंदे यहां आ धमके और उनकी काम बंद करने को कहा। उन्होेंने कहा कि यदि काम करना है तो इसके लिए उन्हें पैसे देने पडे़ंगे। इससे दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते वार्ड-20 के लोग वहां एकत्रित हो गए। पार्षद योगेश ठाकुर भी मौके पर पहुंचे। उनके नेतृत्व में वार्डवासियों ने खनन माफिया के कारिंदों को भगा दिया।
विज्ञापन
वार्ड वासी मिंटू, बलजीत, कालू, सोनू, लव, प्रदीप, अजय, शुभजीत, मुनीश, मक्खन चंद, सतीष कुमार, सुखपाल, लाडी, बंटी, सोमा, प्रेम कुमारी, वीरो देवी, सुनीता, अमृती देवी, श्ंिादो, कोमल, कविता, कांता, सीता देवी ने कहा कि चक्की दरिया के किनारों पर गड्ढे भरने का काम किया जा रहा है। माइनिंग माफिया के कारिंदों ने चक्की दरिया में कई गड्ढे कर दिए हैं।
उन्होंने कहा कि इससे लोगों के घरों को कटाव के चलते खतरा बन गया था। इसकी मरम्मत की जा रही है लेकिन माफिया इसमें खलल डाल रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन को ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।