फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   pathankot attack terrorist, smell, problem, civil hospital, pathankot

आतंकियों के शवों की बदबू से परेशानी

Mon, 25 Apr 2016 04:03 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/पठानकोट
ब्यूरो,अमर उजाला/पठानकोट Updated Mon, 25 Apr 2016 04:03 PM IST
विज्ञापन
pathankot attack terrorist, smell, problem, civil hospital, pathankot
एयरबेस कैंप में मारे गए आतंकियों की लाशें 108 दिन बीत जाने के बाद भी अमृतसर शिफ्ट नहीं हो सकी है। इससे सिविल अस्पताल के शवगृह में  रखी लाशें अब बदबू देने लगी हैं।
विज्ञापन


पुलिस मुलाजिम नाक पर कपड़ा रखकर शवगृह के बाहर पहरा दे रहे हैं।  सिविल अस्पताल के शवगृह में 6 आतंकियों की लाशें रखी हैं। इनमें 4 की लाशें पूरी हैं और दो मात्र कंकाल के रूप में ही हैं। इन लाशों को दो फ्रिजों के बीच रखा गया हैं। अब गर्मी का मौसम भी शुरू हो चुका हैं। इससे पावर कट लगने का सिलसिला जारी हो गया हैं। इससे फ्रिज बंद हो जाते हैं और शवगृह के बाहर बदबू फैल जाती है। वहीं इस दौरान यदि और कोई शव आ जाता है तो रखने में समस्या आती हैं। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि  बीती 28 मार्च को पाक की जेआईटी टीम ने एयरबेस का दौरा किया था। इस दौरान एनआईए टीम ने ही शवों की हालत देखी थी। वहीं पाक जेआईटी टीम शव देखे बिना ही वापस चली गई थी। एनआईए टीम ने शवों की फोटो खींची थी और
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन से कहा था जल्द इन लाशों को उठाने का इंतजाम किया जाएगा।  

शवगृह के बाहर 24 घंटे ड्यूटी बदलकर 12 पुलिस कर्मी तैनात हैं। बदबू के चलते इन पुलिस कर्मियों को मुंह पर रुमाल बांधकर ड्यूटी करनी पड़ती है। इस संबंध में एसएमओ डा भूपिंद्र सिंह कहना है कि कि स्वास्थ्य विभाग व पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों को शवों से होने वाली परेशानी की जानकारी दी गई है। शव संभाल कर रखने में समस्या आ रही है। शवों में कीडे़ पड़ने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed