{"_id":"0f4f7792cd9b4273ef7306be66b7fa2d","slug":"pathankot-animals-truck-caught-three-left-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गो सेवा प्रकोष्ठ ने पशुओं से भरे तीन ट्रक पकड़े ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गो सेवा प्रकोष्ठ ने पशुओं से भरे तीन ट्रक पकड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
Updated Thu, 04 Jun 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा गो सेवा प्रकोष्ठ ने बुधवार रात नाकाबंदी कर रछपालवां टोल प्लाजा पर तीन ट्रकों को पकड़ लिया जिनमें पशुओं को भरा गया था। तीन ट्रक चालक भगाने में कामयाब हो गए। सूचना पर थाना कानवां की पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों ट्रकों को कब्जे में लेकर मामला दर्ज किया। आरोपियों की पहचान गुरदीप सिंह निवासी बटाला, गुरदेव कुमार निवासी गुरदासपुर, काला निवासी काहनूवान, निर्मल सिंह निवासी भोगपुर, मनजिंद्र सिंह निवासी भोगपुर के रूप में हुई है।
भाजपा गो सेवा प्रकोष्ठ के पंजाब प्रधान मनदीप बख्शी ने बताया कि उन्हें पशु तस्करी की सूचना मिली थी। इसके आधार पर उन्होंने पांच टीमें बनाकर मामून, राज्यकला (जसूर), नूरपुर, दीनानगर व सरना नहर के पास नाकाबंदी की हुई थी। सुबह करीब 4 बजे रछपालवां टोल प्लाजा निकल रहे 6 ट्रकों को रोका गया। इनमें से तीन ट्रकों को चालक भगाकर ले गए। ट्रकों की तलाशी लेने पर 39 पशु मिले। उन्हें दीनानगर से श्रीनगर ले जाया जा रहा था। इसकी सूचना उन्हाेंने तुरंत थाना कानवां की पुलिस को दी।
बजरंग दल के जिलाध्यक्ष राजेश गगन का आरोप है कि हिंदू संगठनों के कुछ लोग पशु तस्करी के लिए उक्त लोगों से महीना लेते हैं। ये लोग ट्रकों को आउट करते हैं। उन्हाेंने कहा कि गो सेवा कमीशन के पंजाब चेयरमैन कीमती लाल भगत ने कहा था कि वह पंजाब में हो रही गो तस्करी को रोकने के लिए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। इस मौके पर उनके साथ भाजपा गौ सेवा प्रकोष्ठ पंजाब प्रधान मनदीप बख्शी, प्रदेश उपाध्यक्ष नीतिन महाजन, पंजाब कार्यकारिणी सदस्य सोहन सिंह सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
शिव सेना बाल ठाकरे के प्रदेश सचिव पर वसूली का आरोप
ट्रक चालक गुरदीप सिंह व गुरदेव कुमार ने बताया कि वह लंबे समय से पशुओं को ट्रक में लादकर जम्मू जा रहे हैं। ज्यादातर वह लखनपुर जाकर इन पशुओं को दूसरे ट्रक में लाद देते हैं। उन्हाेंने आरोप लगाया कि माधोपुर नाके से निकालने की जिम्मेदारी शिव सेना बाल ठाकरे के प्रदेश सचिव हरविंद्र सोनी की होती थी। इसके लिए उनसे वसूली की जाी थी।
तस्करी रोकने को उठाए जाएंगे ठोस कदम: सोनी
शिव सेना बाल ठाकरे के प्रदेश सचिव हरविंद्र सोनी ने बताया कि वह दो माह से बेड रेस्ट पर हैं। सुबह रछपालवां टोल प्लाजा के पास पकड़े गए ट्रकों संबंधी उन्हें सूचना मिल गई थी। इसके बाद उन्हें भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और शिव सेना का नाम खराब करने वाले लोगों का फोन आना शुरू हो गया कि इन ट्रकों को किसी भी कीमत पर छुड़वाया जाए। उन्होंने कहा कि सुजानपुर और दीनानगर में हो रही पशु तस्करी को रोकने के लिए वह ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करेंगे। इस काम को अंजाम देने के लिए कुछ लोग उनका नाम ले रहे हैं जबकि हिंदू संगठनों के कुछ लोग इसमें खुद शामिल हैं।
क्षेत्र में हो रही पशु तस्करी की उन्हें काफी शिकायतें मिल रही थीं। इसके तहत वीरवार सुबह भाजपा गो सेवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर तस्करी के लिए जा रहे पशुओं को पकड़ लिया और पुलिस की मदद की। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। - रविंद्र रूबी, एसएचओ