फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Passengers get upset after luggage missing from SpiceJet flight returning from Dubai at Amritsar airport

अमृतसर एयरपोर्ट पर हंगामा: स्पाइस जेट की फ्लाइट से पचास यात्रियों का सामान गायब, दुबई से लौटा था विमान

Fri, 07 Oct 2022 01:34 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 07 Oct 2022 01:34 PM IST
सार

शुक्रवार सुबह 3.30 बजे दुबई से स्पाइस जेट की फ्लाइट संख्या एसजी-56 श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरी। यात्री कस्टम क्लीयरेंस व सामान की चेकिंग करवा रहे थे। इस दौरान कई यात्रियों का सामान गायब मिला।

विज्ञापन
Passengers get upset after luggage missing from SpiceJet flight returning from Dubai at Amritsar airport
अमृतसर एयरपोर्ट - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अमृतसर के श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह यात्रियों ने जमकर बवाल काटा। दुबई से अमृतसर उतरी स्पाइस जेट की फ्लाइट से लगभग पचास यात्रियों का सामान गायब पाया गया। यात्रियों का गुस्सा देख स्पाइस जेट अधिकारियों ने यात्रियों को आश्वासन दिया कि उनका सामान शनिवार तक उनके घर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन


दरअसल शुक्रवार सुबह 3.30 बजे दुबई से स्पाइस जेट की फ्लाइट संख्या एसजी-56 श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरी। यात्री कस्टम क्लीयरेंस व सामान की चेकिंग करवा रहे थे। इस दौरान कई यात्रियों का सामान गायब मिला। इसके बाद वह स्पाइस जेट के काउंटर पर पहुंचे और हंगामा कर दिया। अधिकारियों ने जब जांच करवाई तो पता चला कि पचास यात्रियों का सामान गायब है। इसके बाद यात्रियों को शांत करवाया और उन्हें बताया गया कि शनिवार तक उनका सामान उनके घर पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed