फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   partap singh bajwa, congress, member parliyament, mantu, pathankot

बाजवा के राज्यसभा सदस्य चुनने से कांग्रेस को मिली मजबूती : मंटू

Sat, 26 Mar 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट Updated Sat, 26 Mar 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
partap singh bajwa, congress, member parliyament, mantu, pathankot
पठानकोट से कादियां के लिए रवाना होने से पहले जानकारी देते हुए जिला चेयरमैन अमित मंटू। - फोटो : अमर उजाला
राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद पहली बार कादियां स्थित अपने निवास स्थान पर पहुंचने वाले प्रताप सिंह बाजवा के स्वागत के लिए सुजानपुर हलके से कांग्रेस किसान व खेत मजदूर सेल के कार्यकर्ता रवाना हुए।
विज्ञापन


जिला चेयरमैन ठाकुर अमित मंटू की अध्यक्षता में सुजानपुर से कांग्रेस किसान व खेत मजदूर सेल की 25 गाड़ियां का काफिला रवाना हुआ। रवाना होने से पहले कांग्रेस किसान व खेत मजदूर सेल के जिला चेयरमैन ठाकुर अमित मंटू ने कहा कि पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान प्रताप सिंह बाजवा के राज्यसभा सदस्य चुने जाने से कांग्रेस को मजबूती मिली है।
विज्ञापन


प्रताप सिंह बाजवा ने पीडब्लूडी के मंत्री रहते हुए राज्य की सड़काें पुलों की नुहार बदल दी थी जिसे लोग आज भी याद करते हैं। यही कारण है कि प्रताप सिंह बाजवा के राज्यसभा सदस्य बनने के बाद लोगों में विकास की उम्मीद जागी है। अकाली-भाजपा सरकार के राज में डूब रहे पंजाब को बचाने के लिए प्रताप सिंह बाजवा हरसंभव प्रयास करेंगे। इस दौरान राम सिंह, सुरिंदर पाल, प्रदीप सिंह, सुरजीत सिंह, प्रवीन, टोनी, जोनी, अजय कुमार, सुंदर, रोहित, साहिल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed