फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Pakistan released 20 Indian fishermen from the Attari-Wagah border in Amritsar

वतन वापसी: कराची की मलेर जेल से रिहाई के बाद लौटे 20 भारतीय मछुआरे, 4 साल की हुई थी कैद

Tue, 21 Jun 2022 12:08 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 21 Jun 2022 12:08 AM IST
सार

कस्टम व इमिग्रेशन करवाए जाने के बाद सुरक्षा के बीच रेडक्रास भवन में पहुंचाया गया, जहां अगले एक-दो दिनों में गुजरात से अमृतसर पहुंचे अधिकारी इन्हें अपने साथ लेकर रवाना होंगे।

विज्ञापन
Pakistan released 20 Indian fishermen from the Attari-Wagah border in Amritsar
कराची की मलेर जेल से रिहाई के बाद लौटे 20 भारतीय मछुआरे - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान के कराची की मलेर जेल से रिहाई के बाद 20 भारतीय मछुआरे सोमवार को शाम अटारी-वाघा सीमा के रास्ते भारत लौट आए। जेसीपी अटारी पर प्रोटोकाल अधिकारी अरुण माहल और गुजरात के फिशरी विभाग के सुपरिंटेंडेंट ने इन्हें अटारी बार्डर पर रिसीव किया। एसएसपी देहाती स्वर्णदीप सिंह की हिदायतों के मुताबिक इनका कस्टम व इमिग्रेशन करवाए जाने के बाद सुरक्षा के बीच रेडक्रास भवन में पहुंचाया गया, जहां अगले एक-दो दिनों में गुजरात से यहां पहुंचे अधिकारी इन्हें अपने साथ लेकर रवाना होंगे।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गुजरात के नानजी, काहन, दानिश, मेरु, लालजी, भाना, डेरसी, रमेश, मनू, अकील, जीवा, दानिश, दाना, अबु नासिर, जनून, अमीन, अनीस और प्रीत समेत कुल 20 भारतीय नागरिक अक्तूबर 2018 में अलग-अलग समय में पाकिस्तान की कोस्टल गार्ड ने गिरफ्तार किए थे। इन भारतीय बंदियों को पाकिस्तान सरकार ने कराची की मलेर जेल में रखा था, जहां अदालत ने इन्हें 4 साल की कैद सुनाई थी। 
विज्ञापन


भारत सरकार की तरफ से इनकी औपचारिकताएं पूरी किए जाने के बाद पाकिस्तान सरकार ने सजा पूरी होने पर सोमवार को इन्हें कराची जेल से रिहा कर दिया। जेसीपी अटारी पर प्रोटोकाल अधिकारी अरुण माहल ने बताया कि सोमवार को कुल 20 बंदी पाकिस्तान की जेल से रिहा होकर अटारी जीरो लाइन पार कर भारत पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से 13 बंदी गुजरात के जिला सोमनाथ, 6 बंदी भूमि जिले के और 1 बंदी जामनगर का है। गुजरात से अटारी पहुंचे फिशरी विभाग के सुपरिंटेंडेंट एमएल कलोटिया अपने तीन सहायक सुपरिंटेंडेंट्स और 3 पुलिस अधिकारियों के साथ बंदियों को लेकर देर शाम रेडक्रास भवन पहुंचे।

भारतीयों को रिहा किया जाए, भोजन का घोर अभाव
एक मछुआरे ने कहा कि हम 4 साल बाद वापस आ रहे हैं। पाकिस्तान में फंसे भारतीयों को रिहा किया जाए। भोजन का घोर अभाव है। यदि वे समय पर नहीं आते हैं, तो उनके शरीर भारत आ जाएंगे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed